एक्सप्लोरर

Periods: पीरियड्स में कितने घंटे पर करना चाहिए पैड चेंज, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

Periods: पीरियड्स के दौरान एक दिन में कितने घंटे के गैप पर पैड बदलना चाहिए. आज हम पर विस्तार से बात करेंगे.

पीरियड्स (Periods) के दौरान अक्सर एक बात कही जाती है कि ज्यादा देर तक एक ही पैड लगाए नहीं रहना चाहिए. इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है. कई बार यह भी कहा जाता है कि अक्सर 4-6 घंटे के गैप पर पैड बदलना चाहिए. लेकिन इस बात के अब तक कोई सबूत नहीं मिले है कि कितने घंटे के बाद ही पैड बदलना चाहिए?

कुछ डॉक्टर्स और रिसर्चर का कहना है कि पैड आपको कितनी देर के बाद बदलना चाहिए यह पूरी तरह से डिपेंड करता है कि आपके पीरियड्स का फ्लो कितना है? हमने इसका सही जवाब जानने के लिए 'आकाश हेल्थ केयर' के डॉक्टर सरोज यादव ने एबीपी लाइव हिंदी से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है तो उन्हें बार-बार पैड बदलने की जरूरत पड़ती है. वहीं अगर किसी की कम है तो एक लंबे अंतराल के बाद पैड चेंज करते हैं. 

'अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट' ने क्या कहा?

'अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट' (ACOG) कम से कम हर 4 से 8 घंटे में पैड बदलने की सलाह देता है. लेकिन यह एक बहुत ही नॉर्मल लिमिट है. आप कितनी बार अपना पैड बदलते हैं यह पूरी तरह से ब्लड के फ्लो पर निर्भर करता है. साथ ही साथ किस क्वालिटी के पैड का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि अगर अच्छे क्वालिटी के पैड की इस्तेमाल कि जाएगी तो हो सकता है कि तुरंत-तुरंत चेंज न करना पड़ें बल्कि एक लंबे गैप के बाद ही चेंज करना पड़े. 

क्यों एक गैप के बाद पैड चेंज करना हो जाता है जरूरी?

पैड के भर जाने से पहले ही उसे बदल देना चाहिए.आप बाथरूम जाते हैं तो पैड को एक बार चेक जरूर करना चाहिए. अगर आपको गीला और असहज महसूस कर रहे हैं तो पैड चेंज कर लेना चाहिए.

अगर आपको लग रहा है पैड से ब्लड लीक हो रहा है या असुविधा महसूस हो रही है तो बिना समय गवाएं आपको पैड चेंज कर लेना चाहिए. 

काफी ज्यादा पसीना और बैक्टीरिया सा बचना है तो पैड चेंज करना चाहिए. अगर आप घंटों तक पैड चेंज नहीं करेंगे तो उसमें से बदबू भी आ सकता है. पैड से होने वाले इंफेक्शन से बचना है तो आपको समय-समय पर पैड को चेक करना चाहिए. और बदलना चाहिए. 

आपको एक दिन में कितने पैड इस्तेमाल करने चाहिए?

हालांकि, इसका कोई अब तक सही जवाब नहीं है कि एक दिन में कितने पैड  बदलने की जरूरत पड़ती है. अगर पैड मोटा है तो 4-5 घंटे आराम से चल सकता है. वहीं रात में 7 घंटे की अच्छी नींद के लिए एक मोटा पैड काफी होता है. रेगुलर, मैक्सी सुपर, थीन-अल्ट्रा थीन, स्लेंडर, ओवरनाइट पैड का इस्तेमाल अक्सर लोग करते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते... जानें ऐसा करने पर क्या होता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget