एक्सप्लोरर

Chandipura virus: चांदीपुरा वायरस से ऐसे कर सकते हैं बचाव, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

चांदीपुरा वायरस 2003-04 के बीच भारत के कुछ हिस्सों मेंतहलका मचाया था . जिसके कारण महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 300 से ज़्यादा बच्चों की मौत हो गई थी. विस्तार से जानें इस साल क्या हुआ है.

गुजरात में चांदीपुरा वायरल इंसेफेलाइटिस (CHPV) वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. जिसमें अहमदाबाद शहर में हुए दो मौतें भी शामिल हैं. इसके अलावा CHPV के लक्षण दिखाने वाले 35 लोगों को अलग-अलग जिलों के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने इस वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में इसकी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

वहीं दूसरी तरफ 50,000 से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई है. और सभी जिला और ग्रामीण अस्पतालों को संदिग्ध मामलों के नमूने आगे की जांच के लिए NIV को भेजने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों  के मुताबिक आने वाले दिनों में इसके केसेस और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं.

इससे पहले भी चांदीपुरा वायरल कर चुका है हमला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चांदीपुरा वायरस ने भारत में इस तरह से बढ़ रहा है इससे पहले भी महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश सहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों में प्रकोप हुआ था, जिसके कारण 300 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी. आइए आपको चांदीपुरा वायरल इंसेफेलाइटिस (CHPV) के बारे विस्तार से बताएं. 

कैसे होती है ये बीमारी

यह वायरस मादा फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाई के द्वारा फैलने से होता है. जो मानसून के मौसम के शुरुआती दिनों में बढ़ता है.यह सर्जेन्टोमिया सैंडफ्लाई वायरस के प्रसार में अहम भूमिका निभाता है. जिसमें एडीज एजिप्टी अत्यधिक संवेदनशील और प्रयोगशाला स्थितियों में प्रभावी है.

चांदीपुरा संक्रमण से एन्सेफलाइटिस होता है. जो दिमाग के सेल्स की सूजन को बढ़ाता है. हालांकि, मच्छरों से अलग कुछ खास लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं. 

चांदीपुरा वायरस के बचाव और लक्षण

चांदीपुरा वायरस में मरीज को फ्लू जैसे लक्षणों के साथ तेज बुखार, उल्टी, दिमाग में सूजन (ए्नसेफेलाइटिस) दौरे आ सकते हैं. तेजी से बढ़ने पर इससे दिमाग में सूजन हो सकती है, जिससे अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो कोमा या मौत हो सकती है. इस वायरस से बचाव के लिए मच्छरों जैसे कीड़ों को दूर रखना जरूरी है.

इसके लिए मक्खी-मच्छर पनपने वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें. इसके अलावा आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी जमा ना होने दें. कूड़े के सही निपटान और उसे खुले में ना रखने का ध्यान रखें. शौचालय का इस्तेमाल करें और खुले में शौच ना जाएं.

यह वायरस 15 साल से कम उम्र वाले बच्चों को अपना शिकार बनाती है. खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की हालत तेज़ी से बिगड़ती है, अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटों के भीतर उनकी मृत्यु हो जाती है. शुरुआती कुछ लक्षण अचानक बुखार आना, उल्टी, मानसिक स्थिति में बदलान, दौरे, दस्त, बोलने में दिक्कत, ठीक से दिखाई न देना, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न जैसे लक्षण शामिल है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ओनोमैटोमेनिया की बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर नसीरुद्दीन शाह, जानें क्या हैं इसके लक्षण और इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget