एक्सप्लोरर

सावधान! सुबह-सुबह चाय के साथ कभी न खाएं बिस्किट, शरीर को लग सकती हैं ये बीमारियां

Tea Biscuit Combination: बिस्किट के साथ मिलाने पर शरीर पर चाय का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है और ऐसा बिस्कुट में मौजूद चीनी की मात्रा की वजह से होता है.

Chai Biscuit Combination: सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोगों को तुरंत चाय पीने की तलब लगती है. कुछ लोग सिर्फ चाय पीना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोगों को इसके साथ बिस्किट भी चाहिए होता है. गली-नुक्कड़ और घर-घर में आपको ऐसे लोग दिख जाएंगे. हो सकता है कि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हों, जिसे चाय के साथ बिस्किट खाना काफी अच्छा लगता है. मगर क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय के साथ बिस्किट खाना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है?    

खाली पेट चाय-बिस्किट का सेवन करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. आपको भले ही कुछ पल के लिए एनर्जी महसूस हो और पेट भरा-भरा लगे, लेकिन लॉन्ग टर्म में ये कॉम्बिनेशन आपके लिए खतरनाक साबित होगा. हाल ही में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर इस कॉम्बिनेशन से जुड़े कई डराने वाले राज खोले. उन्होंने बताया कि टेस्टी लगने वाला कॉम्बिनेशन 'चाय-बिस्किट' सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है? 

'चाय-बिस्किट' नुकसानदेह क्यों?

मनप्रीत कहती हैं कि इस फूड कॉम्बिनेशन से बेली फैट, एसिडिटी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. अगर आपको खाली पेट चाय पीने की आदत है, तो आप अपने डाइजेशन सिस्टम को डिस्टर्ब करने का खतरा उठा रहे हैं. इस कॉम्बिनेशन से आपको कब्ज की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. डाइटिशियन के मुताबिक, यह भी माना जाता है कि चाय-बिस्किट का कॉम्बिनेशन आयरन और बाकी जरूरी पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को बुरी तरह प्रभावित करता है. बिस्किट के साथ मिलाने पर शरीर पर चाय का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है और ऐसा बिस्कुट में मौजूद चीनी की मात्रा की वजह से होता है. 

बिस्कुट में प्रोसेस्ड शुगर के साथ गेहूं का आटा और सेचुरेटेड फैट होता है. ये तत्व एसिडिटी को बढ़ाने का काम करते हैं. इसलिए सुबह खाली पेट बिस्किट और चाय के कॉम्बिनेशन से बचें. अगर आप सुबह खाली पेट कुछ पीना ही चाहते हैं तो इन 5 चीज़ों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.  

सुबह खाली पेट पिएं ये 5 चीज़ें

1. सौंफ का पानी

2. धनिया के बीज का पानी

3. एलोवेरा जूस

4. दालचीनी के साथ नारियल का पानी

5. हलीम के बीज के साथ नारियल का पानी 

ये भी पढ़ें: पता भी नहीं चलता...और चपेट में ले लेती हैं ये 5 'साइलेंट किलर' बीमारियां, धीर-धीरे बनती हैं 'मौत का साया'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget