एक्सप्लोरर

पता भी नहीं चलता...और चपेट में ले लेती हैं ये 5 'साइलेंट किलर' बीमारियां, धीर-धीरे बनती हैं 'मौत का साया'

ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके लक्षण भी दिखाई नहीं पड़ते और वो अंदर ही अंदर आपको नुकसान पहुंचाती चली जाती हैं. आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में...

Silent Killer Diseases: ज्यादातर बीमारियों से संबंधित लक्षण शरीर में दिखाई पड़ते हैं. वो अलग बात है कि इन्हें पहचानने में हम कई बार गलती कर जाते हैं या लक्षणों को समझ ही नहीं पाते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी भी कई बीमारियां हैं, जिनके लक्षण भी दिखाई नहीं पड़ते और वो अंदर ही अंदर आपको नुकसान पहुंचाती चली जाती हैं. ये बीमारियां 'साइलेंट किलर' होती हैं, जिनके लक्षणों को पहचानना बहुत मुश्किल होता है. आपको इन बीमारियों का पता तभी चल सकता है, जब आप इनकी मुकम्मल जांच कराएं. आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में...

हाइपरटेंशन 

हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन कहा जाता है. हाइपरटेंशन कई बीमारियों को जन्म देने का कारण बन सकता है. यह समस्या तब पैदा होती है, जब ब्लड वैसल्स की वॉल्स के खिलाफ ब्लड का प्रेशर लगातार बहुत ज्यादा होता है. इससे बहुत अधिक नुकसान हो सकता है. अगर इसका समय पर इलाज नहीं कराया जाता तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक सहित दिल से जुड़ी तमाम परेशानियों की संभावना बढ़ सकती है. हाइपरटेंशन के ज्यादातर मामलों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. इसके लक्षण अक्सर स्थिति बिगड़ने पर नजर आते हैं.  

हाई कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल को भी साइलेंट किलर डिज़ीज़ कहा जाता है. ये बीमारी मरीजों में तब तक कोई लक्षण पैदा नहीं करती, जब तक कि इसका लेवल खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंच जाता. हाई कोलेस्ट्रॉल तब होता है, जब ब्लड में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का निर्माण हो जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारणों में- अनहेल्दी फैटी फूड, प्रोसेस्ड फूड, शराब का सेवन, स्मोकिंग और एक्सरसाइज की कमी शामिल हैं.

डायबिटीज़ 

डायबिटीज़ की बीमारी तब होती है, जब व्यक्ति के रक्तप्रवाह में बहुत ज्यादा ग्लूकोज या शुगर आ जाता है. यह समस्या तब भी पैदा हो जाती है, जब पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर रहा होता या शरीर इंसुलिन का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाती. डायबिटीज़ भी एक साइलेंट किलर बीमारी है. ज्यादातर मामलों में मरीजों को अपने डायबिटीज का पता तब तक नहीं चल पाता, जब तक कि वे जांच ना कराएं.

कैंसर 

कैंसर एक खतरनाक साइलेंट किलर डिज़ीज़ है. ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ओवरियन कैंसर और लंग कैंसर सहित ज्यादातर कैंसर 'साइलेंट किलर' होते हैं. इनका पता स्क्रीनिंग के जरिए ही सही से लगाया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: इन 5 फलों और सब्जियों को फ्रिज में रखनें से बचें, वरना जल्दी होंगी खराब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget