एक्सप्लोरर

Cancer In India: देश में लगातार बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले, सरकार ने सदन में दी बीते तीन साल की जानकारी, जानिए WHO ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये जवाब पेश किया है. जिसके मुताबिक हर साल कितने केस बढ़े हैं उसके आंकड़े शेयर किए गए हैं. ये आंकड़े साल 2022 से लेकर साल 2024 तक के हैं.

Cancer In India: देश में कैंसर के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार ने खुद सदन में जो आंकड़ा पेश किया है वो ये जाहिर करता है कि बीते तीन सालों में कैंसर पीड़ितों संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. आपको बता दें कि सदन में लगे अतारांकित प्रश्न क्रमांक 912 के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सदन में जवाब पेश किया है.

आपको बता दें कि ये सवाल एनडीए अलायंस में शामिल टीडीपी की सांसद Dr. Byreddy Shabari ने उठाया था. जिन्होंने पूछा था कि क्या कैंसर का लेवल देश में बढ़ रहा है, अगर बढ़ रहा है तो उसके डिटेल क्या हैं. इसके अलावा उन्होंने कैंसर ट्रीटमेंट देने वाले अस्पताल, बायप्सी प्रॉसिजर और कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर भी सवाल किया था.

भारत में कैंसर केसेज

जेडीपी सांसद के सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये जवाब पेश किया है. जिसके मुताबिक हर साल कितने केस बढ़े हैं उसके आंकड़े शेयर किए गए हैं. ये आंकड़े साल 2022 से लेकर साल 2024 तक के हैं.

इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में भारत में 14,61,427 नए केस सामन आए, 2023 में 14,96,972 नए केस सामने आए जब तक मौजूदा साल में यानी कि 2024 में अब तक 15,33,055 केस सामने आ चुके हैं. सरकार ने ये आंकड़े काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के अनुसार दिए हैं.

क्या कहते हैं WHO के आंकड़े?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में भारत में कैंसर से 9.1 लाख लोगों की मौत हुई है. संगठन ने ये भी चेताया कि साल 2050 तक पूरी दुनिया में कैंसर के मामलों में 77 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होगी. संगठन की कैंसर पर रिसर्च करने वाली एजेंसी इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के मुताबिक बदलती लाइफस्टाइल और बदलता पर्यावरण कैंसर के मामले बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है.

इसके अलावा तंबाकू, शराब, वजन ज्यादा होना और एयर पॉल्यूशन भी कैंसर की वजह बन रहा है. इस एजेंसी के मुताबिक पुरुषों में सबसे यादा मुंह, होंठ और लंग्स का कैंसर बढ़ रहा है. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget