एक्सप्लोरर

आपके तकिये का कवर भी आपको कर सकता है बीमारी, जान लीजिए वो कैसा होना चाहिए?

अधिकतर लोग बेडशीट तो धो देते हैं लेकिन तकिया कवर धोना उतना जरूरी नहीं समझते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंदा तकिया का कवर आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है.

जब कोई व्यक्ति एकदम रिलैक्स और शांति के साथ आराम करना चाहता है तो उसके बिस्तर और तकिया से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. ये दोनों जितना आरामदायक होंगे इंसान को उतनी अच्छी नींद आएगी. लेकिन अगर आपको पता चले कि आपका तकिया आपकी बीमारी का कारण बन सकता है तो इस पर आप क्या रिएक्शन देंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तकिया आपकी इम्युनिटी, मेंटल हेल्थ से लेकर पूरी लाइफस्टाइल तक को प्रभावित कर सकती है. हालांकि यह तकिया आपको सीधे तौर पर बीमार नहीं कर सकता है, लेकिन यह शारीरिक परेशानी और कई तरह की समस्याओं को बढ़ा जरूर सकता है. 

तकिया कुछ इस तरह से करता है बीमार

जैसा कि आपको पता हैै अधिकांश लोग करवट लेकर सोना पसंद करते हैं, और इसके लिए वह गद्दे के बीच के अंतर को भरने और सिर को सहारा देने के लिए उचित ऊंचाई के तकिये का इस्तेमाल करते हैं. भाटिया अस्पताल मुंबई के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आरएच चौहान ने बताया कि सही तकिये का उपयोग न करने पर सिर को सहारा नहीं मिल सकता है या नीचे की ओर झुक सकता है, जिससे संभावित रूप से गर्दन में दर्द, चक्कर आना और यहां तक कि ऊपरी अंगों में दर्द और सुन्नता हो सकती है.

भले ही आप अपनी पीठ के बल सोते हों. सर्वाइकल स्पाइन की नैचुरल आकार को बनाए रखने के लिए तकिये का उपयोग करना महत्वपूर्ण है. हालांकि, अतिरिक्त मोटे तकिए का उपयोग करने से असुविधा, गर्दन में दर्द और यहां तक कि ऊपरी अंगों में सुन्नता और कमजोरी हो सकती है. ये प्रभाव मुख्य रूप से सर्वाइकल स्पाइन की असामान्य स्थिति के कारण होते हैं. जो आपके शरीर के आराम में प्रॉब्लम कर सकती है. 

खराब साइज का तकिया न रखें

विशेषज्ञों की मानें तो खराब फिटिंग वाले तकिए से गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सहारा मिलने के अलावा, इसमें धूल के कण, एलर्जी या यहां तक कि फफूंद भी जमा हो सकता है जो एलर्जी, अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है, जिससे बार-बार बीमारी हो सकती है. डॉ. चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि आपकी सोने की स्थिति के अनुरूप सही तकिया चुनना रात की अच्छी नींद के लिए और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे चक्कर आना और गिरने और संबंधित चोटों के जोखिम को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है.

सही तकिया कैसे चुनें?

ऐसा तकिया चुनें जो आपके शरीर की प्राकृतिक आकृति के अनुरूप गर्दन और रीढ़ को उचित सहारा दे. मेमोरी फोम, लेटेक्स और फेदर तकिए लोकप्रिय विकल्प हैं जो विभिन्न प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं. खरीदने से पहले तकिए को ठीक से चेक करें कि वह कितना ज्यादा आराम है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचने के लिए तकिये के खोल को हर 1-2 सप्ताह में धोएं और तकिए को हर 3-6 महीने में, उपयोग के आधार पर धोएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget