एक्सप्लोरर

चंपी करने से क्या टूटने बंद हो जाते हैं बाल? मेडिकल साइंस और आयुर्वेद से जानें हकीकत

सिर की मसाज यानी चंपी कई तरीके से बाॅडी के लिए कारगर साबित हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तेल से सिर में मालिश की जाती है. लेकिन अगर तेल या सीरम नहीं है तो भी चंपी की जा सकती है.

सिर मालिश या चंपी, इस शब्द को सुना तो बचपन से होगा. घर में जब भी भाई या बहन सिर में दर्द या थकान की​ ​शिकायत करते तो मां चंपी करने बैठ जाती. लेकिन ये चंपी सिर्फ दर्द, थकान और आराम देने में ही कारगर नहीं है ब​ल्कि आपके सिर के टूटते-झड़ते बालों की रोकथाम भी कर सकती है. आइए जानते हैं कि किस हर चंपी करने से हेयर फाॅल को रोका जा सकता है... 

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स?

सिर की मसाज यानी चंपी कई तरीके से बाॅडी के लिए कारगर साबित हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तेल से सिर में मालिश की जाती है. लेकिन अगर तेल या सीरम नहीं है तो भी चंपी की जा सकती है. इसके लिए इलेक्ट्रिक मसाजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन सबसे अच्छा तरीका यही है कि हाथों से किया जाए. चंपी करते समय स्कैल्प को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. फिर स्कैल्प पर उंगलियों से हल्का दबाव बनाते हुए गोल-गोल घुमाएं. कम से कम पांच मिनट तक आराम से ऐसा करते रहें. 

दिन में कितनी बार करें मसाज?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्कैल्प मसाज दिन में दो बार कर सकते हैं. इससे सिर में ब्लड फ्लो बढ़ता है. बालों की जड़ों तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचते हैं. बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. बाल घने बनते हैं और उनका झड़ना कम हो जाता है. थायरॉइड के मरीज और जिनके शरीर में खून की कमी है. खासकर महिलाओं में ये काफी फायदेमंद हो सकता है.

आयुर्वेद भी मानता है कारगर

आयुर्वेद में सिर मालिश यानी चंपी के कई तरह के फायदे बताए गए हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आयुर्वेद में माना गया है कि सिरदर्द वात से जुड़ा होता है. इसलिए शाम को छह बजे बालों में हाथ से धीरे-धीरे तेल लगाना चाहिए. दिन का यह समय बाॅडी में वात दूर करने के लिए बेहतर होता है. तेल लगाने से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है. जड़े मजबूत होने से बाल टूटना कम हो जाते हैं.

चंपी करने से ये मिलते हैं लाभ

  • अगर रोज चंपी नहीं कर सकते तो हफ्ते में दो से तीन बार चंपी करने से भी डैंड्रफ और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा काफी कम किया जा सकता है. सिर में माॅइश्चर बना रहता है.
  • नियमित तौर पर बालों की चंपी करते रहने से बालों की लंबाई बढ़ती है. वो पहले से ज्यादा घने नजर आते हैं.
  • चंपी करने से सिर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है, जिससे बंद पोर्स खुलने लगते हैं. जो बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है. इससे हेयरफाॅल की प्राॅब्लम में सुधार देखा जाता है. 

बाॅडी को मिलता है ये फायदा

  • शरीर और दिमाग को रिलैक्स करना  
  • तनाव को कम करना
  • सिरदर्द में राहत देना
  • पॉजिटिव सोच को बढ़ाना
  • अच्छी नींद आना

ये भी पढ़ें: क्यों फड़कने लगती हैं आपकी आंखें, ये कोई बीमारी है या शुभ-अशुभ के संकेत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget