एक्सप्लोरर

पथरी को तोड़कर पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देता है ये पत्ता, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

Patharchatta Remove kidney stone : किडनी की पथरी बाहर निकालने के साथ-साथ पत्थरचट्टा स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर कर सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदे-

Patharchatta Remove kidney stone : आयुर्वेद में पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कई तरह की औषधी तैयार करने के लिए किया जाता है. इसकी पत्तियां शरीर के लिए बेहद खास होती हैं. इनमें से खुद नए पौधे उग आते हैं. लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है. मुख्य रूप से किडनी स्टोन के लिए पत्थरचट्टा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

किडनी स्टोन को करे बाहर

पत्थरचट्टा का मुख्य रूप से इस्तेमाल किडनी स्टोन को बाहर करने के लिए किया जाता है. इसकी पत्तियों का रस नियमित रूप से पीने से पथरी घुलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है. साथ ही यह किडनी को डिटॉक्स भी करता है और दोबारा पथरी बनने से रोकता है.

सूजन और दर्द से आराम

पत्थरचट्टा के पौधे में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो शरीर के किसी भी हिस्से में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसकी पत्तियां गठिया, चोट या अंदरूनी सूजन जैसी स्थिति में काफी फायदेमंद हो सकती हैं. 

तेजी से भरे घाव

पत्थरचट्टा की पत्तियों का लेप लगाने से कटे-छिले घाव, जलन या फोड़े-फुंसियों में आराम मिलता है. दरअसल, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने और इन्फेक्शन से बचाने में मददगार होते हैं.

ये भी पढ़ें - AI की मदद से कैसे पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें क्या है ये नया IVF ट्रीटमेंट

ब्रीथिंग प्रॉब्लम्स को करे कम

नियमित रूप से पत्थरचट्टा का काढ़ा पीने से अस्थमा, खांसी और बलगम जैसी समस्याओं से राहत मिल सकता है. यह कफ को पतला करता है और गले की सूजन को भी शांत करने में प्रभावी हो सकता है. 

पाचन में करे सुधार 

पत्थरचट्टा हल्का और पाचक गुणों का भंडार होता है. इसका सेवन पेट की गैस, बदहजमी और एसिडिटी की परेशानी में लाभकारी हो सकता है. साथ ही यह लिवर को भी मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकता है. 

कैसे करें पत्थरचट्टा का सेवन?

पत्थरचट्टा का सेवन आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, जैसे- इसकी 1-2 पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर सुबह खाली पेट चबाएं. इसके अलावा पत्तों से रस निकालकर भी पी सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन सही नहीं माना जाता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.

ये भी पढ़ें - पैदा होते ही जरूर करवा लें बच्चे के ये टेस्ट, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget