एक्सप्लोरर

AI की मदद से कैसे पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें क्या है ये नया IVF ट्रीटमेंट

World First Baby Born Using AI :  एआई की मदद से दुनिया के पहले बच्चे ने जन्म लिया है। आइए जानते हैं क्या है ये टेक्नीक और एआई ने कैसे की मदद?

World First Baby Born Using AI : आज के समय में टेक्नोलॉजी का बोलबाला है, यह हर एक क्षेत्र में साफ दिखाई देता है, चाहे वो पढ़ाई हो, काम हो, खेती-बाड़ी हो या घरेलू कामकाज. हर जगह टेक्नोलॉजी ने जिंदगी को तेज, आसान और स्मार्ट बना दिया है. टेक्नोलॉजी के इस दौर में एआई का इस्तेमाल काफी बढ़ता जा रहा है, अबतक लोग इसका इस्तेमाल पढ़ने, लिखने, डेटा बनाने जैसी चीजों में करते थे, लेकिन अब AI का इस्तेमाल बच्चे पैदा होने के लिए भी किया जाने लगा है. ये बात जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है. हाल ही में AI की मदद से दुनिया के पहले बच्चे ने जन्म लिया है. आइए जानते हैं क्या है ये नया IVF ट्रीटमेंट?

AI की मदद से किया गया फर्टिलाइजेशन

बताया जा रहा है कि AI की मदद से आईवीएफ सिस्टम का इस्तेमाल करके दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है. यह सिस्टम इंट्रासाइटोप्लाजमिक स्पर्म इंजेक्शन (आईसीएसआई) की पारंपरिक मैनुअल प्रक्रिया की जगह लेती है, जो आईवीएफ में इस्तेमाल की जाने वाली एक आम विधि है, जिसमें एक स्पर्म को सीधे अंडे में इंजेक्ट किया जाता है. ये नया प्रोसेस अब AI या रिमोट डिजिटल कंट्रोल के माध्यम से आईसीएसआई प्रक्रिया के सभी 23 स्टेप्स को बिना किसी ह्यूमन हैंड के पूरा कर सकती है.

कैसे की एआई ने मदद?

अमेरिका के एक फर्टिलिटी क्लिनिक में AI टेक्नोलॉजी की मदद से सर्वश्रेष्ठ भ्रूण का चुनाव किया गया. इसी एआई द्वारा चुने हुए भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया, जिससे सफल गर्भधारण हुआ और स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

कैसे किया एआई ने भ्रूण का चयन?

IVF में कई भ्रूण बनाए जाते हैं, लेकिन यह चुनना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सा भ्रूण सबसे स्वस्थ और सफल गर्भधारण कर पाएगा. AI एल्गोरिद्म ने माइक्रोस्कोपिक इमेजेस का विश्लेषण करके सबसे सही भ्रूण चुना, जो डॉक्टर की आंख से देख पाना मुश्किल था.

IVF में एआई को शामिल करने के क्या हुए फायदे

AI तकनीक ने भ्रूण की ग्रोथ, सेल्स के विभाजन की गति और अन्य बायोलॉजिकल संकेतों को स्कोर किया. इससे IVF की सफलता दर पहले से कहीं बेहतर हो गई.

IVF अक्सर महंगा और थकाने वाला प्रोसेस होता है. AI ने इस प्रोसेस को तेज और सटीक बनाकर समय और पैसे दोनों बचाए.

ये भी पढ़ें - पैदा होते ही जरूर करवा लें बच्चे के ये टेस्ट, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.





Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget