एक्सप्लोरर

क्या दूध के साथ हर दवाई ली जा सकती है? जानिए इस पर साइंस क्या कहता है

ऐसे तो कोई भी दवा दूध के साथ लेना ठीक नहीं है, लेकिन एंटीबायोटिक दवाएं इनमें सबसे ऊपर आती हैं. अगर आप एंटीबायोटिक दवाएं ले रहे हैं तो भूल कर भी इन्हें दूध के साथ ना लें.

भारत में ज्यादातर लोग दूध के साथ दवाई लेते हैं. कुछ लोग जूस और सॉफ्ट ड्रिंक के साथ भी दवाई लेते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही है. क्या सभी प्रकार की दवाईयां दूध के साथ ली जा सकती हैं. दरअसल, दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है ऐसे में ये कैल्शियम कई दवाईयों के प्रभाव को कम कर देता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताएंगे कि आखिर किन दवाईयों के साथ दूध का प्रयोग नहीं कर सकते हैं.

दवाई खाने के लिए दूध का प्रयोग करना चाहिए?

भारत में ज्यादातर लोग आपको दवाई दूध के साथ लेते दिखाई देंगे, खासतौर से बुजुर्ग लोग ऐसा ज्यादा करते हैं. लेकिन क्या ये सही है. जर्मन एसोसिएशन ऑफ फार्मासिस्‍ट की प्रवक्‍ता उर्सुला सेलरबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दूध जैसे पेय पदार्थ दवा के असर को कम कर सकते हैं. दरअसल, दूध में कैल्‍शि‍यम होता है जो दवा में मौजूद ड्रग को खून में मिलने से रोक सकता है. इसलिए दवा का असर कम हो सकता है. यही वजह है कि ज्यादातर डॉक्टर आपको सलाह देते हैं कि दूध के साथ दवा ना खाएं.

कौन सी दवा दूध के साथ नहीं लेनी चाहिए

ऐसे तो कोई भी दवा दूध के साथ लेना ठीक नहीं है, लेकिन एंटीबायोटिक दवाएं इनमें सबसे ऊपर आती हैं. अगर आप एंटीबायोटिक दवाएं ले रहे हैं तो भूल कर भी इन्हें दूध के साथ ना लें. दूध या किसी भी अन्य डेयरी प्रोडक्ट के साथ अगर आप एंटीबायोटिक दवा लेते हैं तो इससे दवा का असर कम हो जाता है. कई इससे आपके पेट में समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

क्या जूस के साथ दवा ले सकते हैं?

जूस के साथ दवा लेना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा. जर्मन एसोसिएशन ऑफ फार्मासिस्‍ट की प्रवक्‍ता उर्सुला सेलरबर्ग अपनी रिपोर्ट में कहती हैं कि जूस हमारे शरीर में जैसे ही पहुंचता है वो ऐसे एंजाइम पर रोक लगा देता है जो दवा को शरीर में घुलने में मदद करते हैं. इससे आपके दवा का असर भी कम हो सकता है. इसलिए जब भी आप दवा खाएं तो उसे एक गिलास पानी के साथ ही लें. दूध और जूस के साथ दवा लेने से आपको बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: टेनिस खिलाड़ी Roger Federer दिन में 12 घंटे सोते हैं, फिट रहने के लिए कितने घंटे की नींद है जरूरी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget