एक्सप्लोरर

टेनिस खिलाड़ी Roger Federer दिन में 12 घंटे सोते हैं, फिट रहने के लिए कितने घंटे की नींद है जरूरी?

कितना सोएं कि फिट रहे. यह बात हमेशा चर्चा का विषय रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोने का मापदंड उम्र, व्यवसाय और अन्य कारकों के लिहाज से बदल जाता है. खुद को फिट रखने के लिए खिलाड़ी अधिक सोते हैं

Sound Sleep Benefit: स्वस्थ्य शरीर के लिए सही समय पर सोना भी जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी नींद लेने से शारीरिक, मानसिक विकास बेहतर होता है. लेकिन उम्र और काम की व्यस्तता के लिहाज से सोने की समय सीमा के पैमाने बदल जाते है. मसलन, कोई बच्चा यूपीएससी या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो वहां माता, पिता और शिक्षक कहते हैं कि कुछ समय के लिए 6 घंटे की नींद से काम चला लो. वहीं, अधिक उम्र होने पर भी नींद खुद से कम होने लगती है. लेकिन खिलाड़ियों के नींद लेने का अनुभव अलग होता है. खुद को फिट रखने के लिए वो 10 से 12 घंटे तक की नींद लेते हैं. कई बार इससे पार भी आंकड़ा चला जाता है. यही जानने की जरूरत है कि कितने घंटे सोकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है. 

12 घंटे सोते हैं रोजर फेडरर

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, विशेषज्ञ मुकेश बंसल ने बताया कि हर दिन अच्छी नींद न ले पाना, एक स्वस्थ्य जीवनशैली का उदाहरण नहीं है. कम सोने से एकाग्रता में बाधा आती है. शारीरिक तौर पर व्यक्ति कमजोर होने लगता है. नींद को प्राथमिकता बनाना इतना आसान नहीं है. लेकिन अच्छा जीवन जीने के लिए इसे जीवन में उतारना बेहद जरूरी है. यहां रोजर पफेडर को ही ले लिजिए. अदभुत खिलाड़ी हैं. वह नींद के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं. हर दिन 12 घंटे तक सोना उनके रूटीन में शामिल है. एथेलीटस और जितने भी खिलाड़ी दुनिया में हैं. वह उतना ही अधिक सोना पसंद करते हैं. इससे उनका अभ्यास बेहतर होता है. रिवकरी बेहतर होती है और मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करते हैं. 

हाइपरटेंशन, डायबिटीक होने का रहता है खतरा

नींद की कमी होने से आप थकान से नहीं उबर पाते हैं. चोट लगने या किसी तरह का संक्रमण होने पर परेशानी अधिक बढ़ जाती है. नींद का अभाव इम्यून सिस्टम को तेजी से प्रभावित करता है. इसके अलावा एक और इपोंर्टेंट फेक्टर यह है कि नींद कम लेने से बॉडी में भूख बढ़ाने वाले हार्मान गेर्लिन की वृद्धि हो जाती है. इससे मोटापा बहुत अधिक तेजी से बढ़ता है. एक अध्ययन में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि यदि तय समय से कम नींद ले रहे हैं तो इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है. व्यक्ति प्री डायबिटिक होने की कंडीशन में आ जाता है. वहीं, हाइपरटेंशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है. 

फिर कितने घंटे सोना चाहिए

विशेषज्ञों ने उम्र के हिसाब से सोने के लिए भी अलग अलग पैरामीटर्स तय किए हैं. छोटा बच्चा जहां अधिक नींद लेता है. वहीं, उम्र बढ़ने के साथ ही नींद की समय सीमा भी घटती जाती है. जहां नवजात 19 घंटे तक सोता है. वहीं वृद्ध 16 से 17 घंटे जागने में ही गुजार देते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक उम्र के हिसाब से नींद की समय सीमा तय की गई है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

1. नवजात शिशुओं को करीब 14-17 घंटे सोना चाहिए. कोशिश करें कि वो 19 घंटे से अधिक नहीं सोए. 

2. 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए, इससे अधिक नहीं सोने देना चाहिए. 

3. 12 महीने से 35 महीने यानी एक साल से ज्यादा और ​3 साल से कम आयु के बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद होनी चाहिए.

4. एक से 2 साल के बच्चों के लिए कम से कम 11 से 14 घंटों की नींद ठीक रहती है. इससे थोड़ा बहुत कम ज्यादा सोने में भी परेशानी नहीं आती है.

5. 3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद ठीक रहती है. 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए.

6. 11 साल से 18 साल तक युवावस्था तक करीब 9 घंटे की नींद जरूरी है. 

7. 18-25 साल यानि नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है. 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए. 26 से 64 साल के उम्र के लोगों को भी इतना ही सोना चाहिए. 

8. 65 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुग 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Valentine Day: अमेरिका की कहानी कुछ और है... यहां लोग शादी करके नहीं, बल्कि ऐसे रहना पसंद करते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget