एक्सप्लोरर

क्या डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं तरबूज? ये रहा जवाब

Watermelon in Diabetes : तरबूज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है. इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, लेकिन क्या डायबिटीज में इसका सेवन सही है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Watermelon in Diabetes : गर्मियों में लगभग हर जगह आपको तरबूज बिकते नजर आएंगे. यह न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, लेकिन इसमें मिठास होने की वजह से डायबिटीज मरीजों को इसे खाने से पहले सोचना पड़ता है. इस लेख में हम जानेंगे क्या डायबिटीज मरीजों के लिए तरबूज खाना सही है या नहीं, आइए जानते हैं विस्तार से-

ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड

जब बात डायबिटीज की आती है, तो सबसे जरूरी होता है यह समझना कि कोई भी डाइट ब्लड शुगर को हमारे शरीर में कितनी तेजी से बढ़ाता है. इसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कहते हैं. तरबूज का GI लगभग 72 होता है, जो कि उच्च श्रेणी में आता है. लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड (GL) कम होता है,  करीब 5 प्रति 100 ग्राम, जो कि कम श्रेणी में आता है.

इसका मतलब यह हुआ कि भले ही तरबूज जल्दी शुगर बढ़ा सकता है, लेकिन अगर इसे थोड़ी मात्रा में खाया जाए, तो इसका कुल प्रभाव ज्यादा नहीं होता है.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में नाक से निकलने लगता है खून, इन नुस्खों से करें इसका इलाज

क्या डायबिटिक मरीज खा सकते हैं तरबूज?

हां, आप डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें. पूरे दिन में 100–150 ग्राम लगभग 1 कप कटे हुए टुकड़े तरबूज एक बार में खा सकते हैं. तरबूज को प्रोटीन या फाइबर वाले भोजन के साथ खाना बेहतर होगा, ताकि ब्लड शुगर तेजी से न बढ़े. तरबूज के जूस में फाइबर बिल्कुल भी नहीं होता है. इसमें इसका GI ज्यादा होता है. इसलिए ताजा फल खाना बेहतर है. दिन भर की कार्बोहाइड्रेट मात्रा को ध्यान में रखते हुए तरबूज को अपने आहार में शामिल करें.

किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर किसी की ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है, या HbA1c काफी ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके साथ ही इंसुलिन पर निर्भर मरीजो को मात्रा और समय का खास ध्यान रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget