एक्सप्लोरर

शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं Radhika Apte, जानें क्यों बढ़ रहा लेट प्रेग्नेंसी का ट्रेंड

इन दिनों लेट प्रेग्नेंसी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज भी देरी से मां बन रही हैं. न्यू कपल्स में भी यही सोच है कि पहले वे खुद की लाइफ को एंजॉय करेंगे, फिर बच्चे के लिए आगे बढ़ेंगे.

Late Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं. उनकी शादी 2012 में ब्रिटिश म्‍यूजिशियन बेनेडिक्‍ट टेलर से हुई थी. उनकी प्रेगनेंसी के बाद एक बार फिर लेट प्रेगनेंसी को लेकर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं.

बहुत से लोगों के मन में चल रहा है आखिर आजकल कपल इतनी लेट प्रेगनेंसी क्यों चाहते हैं, क्या इसका भी कोई फायदा है, क्योंकि देर से मां बनने के तो सिर्फ नुकसान ही नुकसान बताए जाते हैं. अगर आप के मन में भी इसी तरह के सवाल हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर युवा पैरेंट्स बनने में आजकल इतनी देरी क्यों कर रहे हैं...

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

क्या लेट प्रेगनेंसी के भी फायदे हैं

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देर से प्रेगनेंसी प्‍लान करने के भी फायदे हो सकते हैं. इससे कपल्‍स को इमोशनली मैच्‍योर होने के लिए समय मिल जाता है, वे समझदारी से बच्चे का सही पालन-पोषण कर पाते हैं. लाइफ में इस उम्र तक ज्यादातर कपल्स आर्थिक रूप से भी सक्षम बन जाते हैं. कई साल एक-दूसरे के साथ रहने से उनमें अच्छी अंडरस्टैंडिंग बन जाती है और वे मिलकर बच्चे की देखभाल कर लेते हैं.

लेट प्रेगनेंसी क्यों प्लान कर रहे ज्यादातर कपल्स

1. प्रेगनेंसी के कई ऑप्शन

लेट प्रेगनेंसी मतलब 35 की उम्र के बाद मां बनने में दिक्कत आती है लेकिन अब महिलाओं के पास इसके कई ऑप्शन आ गए हैं. IVF, एग फ्रीजिंग, फीटस फ्रीजिंग और सरोगेसी जैसे ट्रीटमेंट से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी मदरहुड एंजॉय कर रही हैं, जिसकी वजह से लेट प्रेगनेंसी का ट्रेंड बढ़ा है.

2. लाइफ एन्‍जॉय करने की सोच

आजकल ज्यादातर कपल्‍स की शादी 25-27 साल की उम्र में हो रही है, ऐसे में वे जल्दी प्रेगनेंसी से बचते हैं. कुछ सालों तक अपनी लाइफ को साथ एंजॉय करना चाहते हैं और मैरिड लाइफ को बखूबी जीना चाहते हैं. इसलिए वे लेट प्रेगनेंसी के लिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

3. करियर प्रॉयरिटी

आज हर कोई अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है. न्यू कपल्स बच्चे से ज्यादा पैसे कमाने पर फोकस हैं. इसके लिए वे कम से कम 5-10 साल का समय भी मांगते हैं ताकि आर्थिक तौर पर मजबूत हो जाएं. इसके बाद प्रेगनेंसी प्लान कर वे अपने बच्चे को अच्छी लाइफ दे सकते हैं.

4. फ्रीडम चाहते हैं

आजकल लड़कियां शादी के बाद घर संभालने से बचना चाहती हैं, वे पाबंदियों में बंधकर अपना फ्रीडम और स्पेस नहीं खोना चाहती हैं. उन्हें लगता है कि जल्दी बच्चा करने से उन पर बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी, इसलिए लेट प्रेगनेंसी प्लान करती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:कम होना ही नहीं हीमोग्लोबिन लेवल का ज्यादा बढ़ना भी हो सकता है खतरनाक, ये होते हैं रिस्क

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget