एक्सप्लोरर

बीपी, शुगर या फिर थायरॉयड... जानें कौन सी बीमारी है सबसे ज्यादा खतरनाक

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और थायरॉयड जैसी बीमारियों से लगभग हर कोई जूझ रहा हैं. जानें बीपी, शुगर और थायरॉयड में कौन-सी बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक है? 

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बीमारियां बेहद आम हो चुकी हैं. इनमें हाई ब्लड प्रेशर (बीपी), डायबिटीज (शुगर) और थायरॉयड जैसी बीमारियों से लगभग हर कोई जूझ रहा हैं. ये बीमारियां इतनी ज्यादा खतरनाक हैं कि ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. 2025 के दौरान इन बीमारियों को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुकी हैं. ऐसे में जानते हैं कि बीपी, शुगर और थायरॉयड में कौन-सी बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक है? 

कैसे होते हैं ब्लड प्रेशर के लक्षण?

हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं. यह बीमारी साइलेंट किलर की तरह काम करती है. दरअसल, इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं, लेकिन धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा देते हैं. मायो क्लीनिक की 2025 में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाई बीपी से हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्यर, स्ट्रोक और किडनी फेल्यर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. बीपी ज्यादा हाई हो जाए तो खून की धमनियां डैमेज हो सकती हैं. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. हाई बीपी की वजह से डायबिटीज और किडनी की कई बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं. समय पर इलाज नहीं कराने से हाई बीपी की वजह से जान भी जा सकती है.

कितनी तेजी से बढ़ रहे शुगर के मरीज?

साल 2024 में जारी हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. डायबिटीज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, थकान महसूस होना और धुंधला दिखाई देना शामिल है. यह बीमारी धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित करती है. डायबिटीज बढ़ने पर मरीजों में घाव काफी देर से भरते हैं, जिससे गैंगरीन होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर एक बार डायबिटीज हो जाए तो यह जिंदगीभर रहती है. इसे नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है.

थायरॉयड से क्या होती हैं दिक्कतें?

थायरॉयड एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जो थायरॉयड ग्लैंड की वजह से होता है. गर्दन में मौजूद यह ग्लैंड शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन T3 और T4 बनाती है. 2023 की बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर 10 में से एक व्यक्ति थायरॉयड की समस्या से जूझ रहा है. वहीं, महिलाओं में यह बीमारी काफी ज्यादा आम है. वजन बढ़ना, थकान, बाल झड़ना और डिप्रेशन आदि थायरॉयड के लक्षण हैं. थायरॉयड का असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है, जिनमें दिल, दिमाग और प्रजनन क्षमता शामिल हैं.

बीपी, शुगर या थायरॉयड में कौन ज्यादा खतरनाक?

हाई बीपी में मृत्यु दर सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि यह सीधे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है. डायबिटीज भी जानलेवा है, लेकिन इससे होने वाली दिक्कतें धीरे-धीरे बढ़ती हैं. वहीं, थायरॉयड में मृत्यु दर इन दोनों बीमारियों की तुलना में काफी कम है, लेकिन यह जिंदगी को काफी ज्यादा प्रभावित करता है. 

ये भी पढ़ें: बर्ड फ्लू होने के बाद सबसे पहले दिखते हैं ये लक्षण, जानें कितनी जानलेवा है ये बीमारी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget