एक्सप्लोरर

आपके हेलमेट में कितने बैक्टीरिया? डायरेक्ट सिर में लगाने से हो सकती हैं ये बीमारियां

गंदे हेलमेट को सीधे सिर पर पहनने से लाखों बैक्टीरिया,फंगस और वायरस सिर पर पहुंच सकते हैं. एक रिसर्च में भी बताया गया है कि हर दिन पहने जाने वाले हेलमेंट में 10 लाख से ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं.

Dirty Helmet Health Risks: हेलमेट बाइक-स्कूटर चलाने वालों के लिए सेफ्टी की सबसे जरूरी चीज है. इसके बिना राइडिंग नहीं करनी चाहिए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर दिन जिस हेलमेट को आप पहनकर निकल रहे हैं, वो आपके सिर और त्वचा के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.

दरअसल, जब आप भी हर दिन बिना सोचे-समझे अपना हेलमेट सिर पर पहन लेते हैं, तो आप अपने सिर को हजारों बैक्टीरिया और फंगस के हवाले कर रहे होते हैं.एक रिसर्च के अनुसार, रेगुलर यूज होने वाले हेलमेट्स में 10 लाख से ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो सिर की स्किन, बालों और यहां तक कि दिमाग को भी प्रभावित कर सकते हैं. इसके कई बीमारियां हो सकती हैं.

हेलमेट में बैक्टीरिया कैसे पनपते हैं

हेलमेट पहनने से सिर में पसीना होता है और अगर आप हर दिन उसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसे साफ नहीं करते, तो हेलमेट की इनर लाइनिंग एकदम नमी और बैक्टीरिया (Helmet Bacteria) का घर बन जाती है. लगातार नमी, धूल और गर्मी के चलते इसमें फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

हेलमेट डायरेक्ट लगाने से कौन-कौन सी बीमारियां

1. स्कैल्प इंफेक्शन (Scalp Infection)

हेलमेट के अंदर पसीना और धूल जमा हो जाती है. इससे बालों में फंगल इंफेक्शन या डैंड्रफ हो सकता है.

2. फॉलिक्युलाइटिस (Folliculitis)

 यह बालों की जड़ों में सूजन और जलन वाली कंडीशन होती है, जो हेलमेट की गंदगी से हो सकती है.

3. फोड़े-फुंसियां और एक्ने

हेलमेट की लाइनिंग में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा पर मुहांसे और पिंपल्स को बढ़ा सकते हैं.

4. हेयरफॉल और गंजापन

गंदे हेलमेट से सिर में जलन होती है, जो बाल झड़ने और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है.

हेलमेट हाइजीन को लेकर क्या करें

हफ्ते में कम से कम 1 बार हेलमेट की सफाई करें.

इनर लाइनिंग को निकालकर धोएं या धूप में सुखाएं.

हेलमेट पहनने से पहले पतला कॉटन स्कार्फ या कैप पहनें.

दूसरों का हेलमेट न पहनें, खासकर रेंटल या राइडिंग सर्विस का.

बाजार में मिलने वाले एंटी-बैक्टीरियल हेलमेट स्प्रे का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget