एक्सप्लोरर

Gall Bladder Stone: भारती सिंह की तरह गॉल ब्लैडर में हो गई पथरी तो न हों परेशान, घरेलू नुस्खों से भी मिल सकती है राहत

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिपोर्ट में तो बताया गया है कि इस पथरी की वजह से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. गॉल्स्टोन होने पर खट्टी डकार आना, पेट फूलना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

Gall Bladder Stone: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को कुछ दिन पहले ही पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी (Gall Bladder Stone) हो गई है. जिसे पित्त की पथरी भी कहते हैं. तीन दिन तक पेट में दर्द की शिकायत के बाद भारती सिंह को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां टेस्ट में स्टोन निकला. इस वजह से ऑपरेशन की नौबत आ गई.
डॉक्टरों के मुताबिक, गॉल ब्लैडर में स्टोन में कई बार असहनीय दर्द होता है. 
 
बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिपोर्ट में तो बताया गया है कि इस पथरी की वजह से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. गॉल ब्लैडर स्टोन यानी गॉल्स्टोन होने पर खट्टी डकार आना, पेट फूलना, गैस, एसिडिटी, उल्टी और पेट में भारीपन-दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. अगर भारती सिंह की तरह आपके गॉल ब्लैडर में पथरी हो गई है तो परेशान न हों, कुछ घरेलू नुस्खों से राहत पा सकते हैं.
 
गॉल ब्लैडर की पथरी के घरेलू नुस्खे
 
1. पपीता
पथरी के इलाज में पपीता बेहद कारगर माना गया है. इसमें पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो आंतों में प्रोटीन को पचाने में मदद करता है. ये पथरी को बिना किसी सर्जरी के पिघलाकर उसे बाहर निकाल सकता है.
 
2. पुदीना
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुदीना में टेरपिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है जो गॉल ब्लैडर के स्टोन को तोड़ने और पिघलाने में मददगार होता है. पुदीने की चाय पीने से भी पित्त की पथरी से राहत मिल सकती है. 
 
3. नींबू
सुबह-सवेरे अगर खाली पेट नींबू पानी पिएं तो गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या से राहत मिल सकती है. नींबू पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालकर पथरी को तोड़ने में मददगार होता है.
 
4. हल्दी वाली चाय
हल्दी वाली चाय कई मायने से फायदेमंद हो सकता है. इस चाय को पीने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है. इसका एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पित्त की पथरी को आसानी से तोड़कर बाहर निकालने में मदद कर सकती है.
 
5. सेब का सिरका
ऐपल साइडर विनेगर पीने से गैस से राहत पा सकते हैं. ये स्टोन को पिघलाने का काम भी कर सकती है. एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच ऐपल साइडर विनेगर मिलाकर रोजाना पीने से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
 
6. नाशपाती
नाशपाती में पेक्टिन कंपाउंड मिलते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल से बनी स्टोन को पिघलाकर उसे तोड़ने का काम करती है. इससे स्टोन यूरिन के जरिए आसानी से बाहर निकल सकता है. हालांकि, इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget