एक्सप्लोरर

Stomach Gas: शर्मिंदा होने से बचाते हैं ये 2 योगासन, नहीं होती पेट में गैस बनने से होने वाली समस्या

Gastric Problem: पेट में गैस बनना या पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर तेज फार्ट आना (गैस पास होना) आपको पब्लिक प्लेस में शर्मिंदा कर सकता है. इससे बचने के लिए ये बेहद आसान योगासन (Yoga) हैं, आपके लिए.

Best yoga to control Stomach Gas Issue: पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन सबसे आम कारण (Common Cause of Gas) होते हैं, बहुत अधिक भोजन खा लेना, बहुत मसालेदार भोजन करना (Spicy food) या फिर आपकी पाचन क्रिया का मंद (धीमा) होना (Slow digestion). कारण चाहे जो भी हो लेकिन पेट में गैस (Stomach Gas) बनने की समस्या आपको पूरी तरह परेशान कर देती है. वो अनचाही आवाज और दुर्गंध आपको कहीं भी असहज करने के लिए काफी है. ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आप यहां बताए जा रहे आसान योगासनों को अपनी डेली लाइफ (best yoga for stomach gas) में शामिल करें...

वज्रासन :  यह आसन खाना खाने के बाद लगाया जाता है. भोजन को तुरंत पचाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए वज्रासन एक कमाल का योग है. इसमें आपको कुछ खास नहीं करना होता है. बस आप भोजन करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं. 

  • किसी दरी या मैट पर घुटनों के बल बैठे और अपने हिप्स को एड़ियों के ऊपर टिकाएं.
  • अपने दोनों हाथों को ध्यान मुद्रा में अपनी गोद में रखें और आंखें बंद कर लें.
  • सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. इससे आपका मन शांत होगा और अच्छी नींद भी आएगी. साथ ही भोजन भी पच जाएगा.
  • हालांकि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो वज्रासन में बैठकर आप टीवी भी देख सकते हैं, न्यूज सुन सकते हैं या फिर कोई अन्य कार्य भी कर सकते हैं. बस आपको इस मुद्रा में बैठना जरूर है.

बालासन: यह योग आप सुबह के समय सोकर उठने के बाद करें. या फिर जो योग और एक्सर्साइज का समय आपने अपने लिए निर्धारित किया है तब करें. इस आसन को लगाने से पेट की चर्बी घटती है, बॉडी टोन होती है और पाचनतंत्र तेजी से काम करता है.

कैसे लगाएं बालासन?

  • किसी दरी या योग मैट्रेस पर घुटनों के बल बैठ जाएं.
  • ध्यान दें कि आपके हिप्स आपकी एड़ियों पर होने चाहिए और आगे की तरफ आपके दोनों घुटने एक-दूसरे से टच होने चाहिए. 
  • पीछे की तरफ दोनों पैर के अंगूठे आपस में मिलने चाहिए.
  • अब सांस को अंदर भरते हुए अपने दोनों हाथ ऊपर की तरफ ले जाएं.
  • अब सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को मुंह के सामने नीचे की तरफ लाएं और इतना झुक जाएं कि आपका पेट आपके घुटनों को छूने लगे.
  • ध्यान रखें कि पीछे से आपको उठना नहीं है. यानी आपके हिप्स आपकी ए़ड़ियों पर होने चाहिए और पेट दोनों जांघों पर.
  • अपने हाथों को आगे की तरफ खींचकर फैलाए रखें, जितनी देर आप आराम से रुक सकते हैं.
  • अब सांस भरते हुए फिर से ऊपर की ओर उठें  और सांस छोड़ते हुए हाथों को ध्यान लगाने की सामान्य अवस्था में ले जाएं. ऐसा करने से आपका एक सेट पूरा हो गया है.
  • अब आप इसी क्रम में इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार दोहराएं. बॉडी में फिटनेस भी बढ़ेगी और पेट में गैस भी नहीं बनेगी.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिनों में होगी चेहरे के दाग-धब्बों की छुट्टी, रामबाण इलाज है ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य में हुई योजना की शुरुआत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget