एक्सप्लोरर

बहुत पापड़ बेलने के बाद समझ आते हैं 'प्यार' से जुड़े ये 10 सबक

सिर्फ लड़का-लड़की वाला प्यार नहीं बल्कि कई और तरह का प्यार भी होता है. हर तरह का प्यार अपने साथ कुछ खास सबक लेकर आता है. यहां उन सबक के बारे में बात हो रही है, जो इंसान प्यार में पड़ने के बाद सीखता है

शादी के बाद या शादी के पहले, प्यार हम सभी को होता है... कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ अपने आपसे प्यार होता है तो कुछ को सिर्फ अपने काम से प्यार होता है. वहीं, ऐसे प्राणी भी आपको बहुत मिल जाएंगे, जिन्हें आपसे दिखावे वाला प्यार होता है, वो भी सिर्फ तब तक जब तक कि इन्हें आपसे काम होता है. अपना काम निकलने के बाद ये आपको दूध में गिरी मक्खी की तरह अपनी जिंदगी से बाहर कर देते हैं. खैर, इन हर तरह के प्यार से हम सभी कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं. ऐसे ही 10 सबक आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इंसान की जिंदगी में प्यार से जुड़े हैं और बहुत पापड़ बेलने के बाद ही समझ में आते हैं...

  1. एक बार दिल टूट जाने पर दूसरे इंसान के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने में बहुत असुरक्षित महसूस करना. हर समय इस डर में रहना कहीं दोबारा वही दर्द न सहना पड़े.
  2. जोश में आकर और प्यार में पड़ने की जल्दी के कुछ समय बाद आपको समझ आता है कि रिश्ते में सिर्फ प्यार का होना काफी नहीं होता है!
  3. जिस पार्टनर के प्यार में पागल रहते हैं और कोई काम या पल उसके बिना सोचना ही नहीं चाहते, जीवन में कुछ टाइम ऐसा भी आता है, जब लगने लगता है कि अपने साथ में वो बात नहीं है, जो हमने चाही थी! हालंकि यह फेज भी बीत जाता है और चीजें पटरी पर आ जाती हैं.
  4. जिन बच्चों को बचपन में प्यार और अटेंशन नहीं मिलता, उनके मन एक अलग तरह की कड़वाहट आ जाती है. इस कारण वे दूसरों पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाते और उन्हें अपने किसी ऐक्शन या बात से हर्ट कर देते हैं. हालांकि एक उम्र के बाद उन्हें समझ आने लगता है कि उनकी कड़वाहट की वजह जीवन में सच्चे प्यार की कमी है और उस प्यार करने वाले इंसान को हमने हर्ट कर दिया है.
  5. आपको डरना पसंद नहीं होता है लेकिन यह खयाल भी आपको डरा देता है कि आपका पार्टनर आपके साथ नहीं है. या वो आपको छोड़कर चला गया तो आप कैसे रहेंगे! डरें नहीं ये एक अच्छा साइन भी है.
  6. प्यार में पड़ने के बाद एक समय ऐसा भी आता है जब आप उस इंसान को जानबूझकर हर्ट करते हो, जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हो. हालांकि इस हर्ट करने के पीछे सिर्फ कुछ परिस्थितियां होती हैं और उनके पीछे होता है आपका प्यार... ताकि आपका पार्टनर वो सब समझ पाए, जो आप उसे समझाना चाहते हैं.
  7. आपने गलत इंसान से प्यार कर लिया है! जी हां, ये बात भी आपको तभी समझ आती है,जब आप प्यार कर चुके होते हैं... 
  8. सिर्फ शक्ल नहीं, जीवन भर प्यार निभाने के लिए पार्टनर के पास दिल और दिमाग भी होना चाहिए. ऐसा दिल जिसमें प्यार की गहराई हो और ऐसा दिमाग जिसमें रिश्तों की समझ हो... यह पाठ प्यार में पढ़कर स्थितियों से जूझते हुए ही समझ आता है.
  9. जरूरी नहीं जिसके आइडियाज बिजनेस और प्रफेशन में शानदार रहते हों, गृहस्थी में भी वो किंग ही साबित हो... हालांकि इस बात का अंतर तभी समझ आता है, जब आप प्यार में पड़ चुके होते हैं!
  10. लव लाइफ में आने के बाद सूरत से ज्यादा सीरत मैटर करती है. क्योंकि जब सीरत यानी व्यक्ति के स्वभाव और विचारों से प्यार होता है न तो सूरत से खुद-ब-खुद प्यार हो जाता है. हालांकि ज्यादातर केस में ये बात भी बाद में ही समझ आती है कि सूरत पर मरने से पहले सीरत पर भी नजर डालनी चाहिए थी!

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget