एक्सप्लोरर

Herbs For Mental Health: घबराहट और डिप्रेशन को दूर भगाने वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, तनाव से रहेंगे दूर

Home Remedy For Mental Health: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां है, जो मेंटल हेल्थ को ठीक करने और एंग्जाइटी को दूर करने में मदद करती हैं. स्ट्रेस को कम करने के लिए इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Ayurvedic Treatment For Anxiety And Depression: एंग्जाइटी और डिप्रेशन ऐसी मानसिक बीमारियां हैं जिससे करीब 60 प्रतिशत लोग जूझ रहे हैं. हालांकि नियमित दवा और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इससे बचा जा सकता है, लेकिन कुछ लोग दवाएं खाने से बचना चाहते हैं. ऐसे में कई आयुर्वेदिक दवाएं हैं जो एंग्जाइटी और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती हैं. आप योग और ध्यान के जरिए भी मेंटल हेल्थ को ठीक कर सकते हैं. आयुर्वेद में ऐसे कई हर्ब्स हैं जो तनाव, डिप्रेशन और एंग्जाइटी को दूर करते हैं. 

चिंता और अवसाद को दूर करने का आयुर्वेदिक इलाज

1- अश्वागंधा- अश्वगंधा एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन है जो तनाव को दूर करने में मदद करता है. इससे हार्मोंस नियंत्रित करने और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है. अश्वगंधा के सेवन से नींद में सुधार आता है. ये एक ऐसी जड़ी बूटी है जो डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती है.

2- ब्राम्ही- आयुर्वेद में ब्राह्मी एक अहम जड़ी बूटी है. दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने में ब्राम्ही मदद करती है. इससे दिमाग और मेमोरी में सुधार आता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में इससे मदद मिलती है. ब्राम्ही एंग्जाइटी और डिप्रेशन से राहत देता है.

3- लेमन बाम- तनाव से राहत और चिंता को दूर करने में लेमन बाम मदद करता है. ये एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो मूड को बदल सकती है. अच्छी नींद आने में भी इससे मदद मिलती है. लेमन बाम का इस्तेमाल करने से एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को दूर किया जा सकता है.

4- जटामासी- अवसाद के लक्षणों को दूर करने में जटामांसी मदद करती है. ये तनाव को दूर करने के लिए एक असरदार जड़ी-बूटी है. इससे नींद में सुधार आता है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है. कई आयुर्वेदिक इलाज में जटामासी का उपयोग किया जाता है. 

5- माका- इस जड़ी-बूटी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चिंता को कम करने में मदद करते हैं. इसमें पायी जाने वाली हाई फाइटोन्यूट्रिएंट सामग्री भी शरीर को एक्टिव करती है. इससे नींद की समस्या दूर होती है और हार्मोन कंट्रोल रहते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं पचता दूध, क्यों इसे पीते ही बनने लगती है पेट में गैस?

यह भी पढ़ें: Skin Dryness: गर्म पानी से स्नान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी ड्राईनेस की समस्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget