एक्सप्लोरर

Sugar Controlling Tips: डायबिटीज की समस्या को कम कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, डेली डायट में खाना शुरू करें ये चीजें

Ayurvedic tips to control diabetes: यहां ऐसे कई घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग करके आप शुगर की बीमारी को बढ़ने से रोक सकते हैं...

Sugar Controlling Tips: शुगर यानी डायबिटीज अब एक आम समस्या बन गई है. दुनिया में सबसे ज्यादा मरीज जिन बीमारियों के मिलेंगे, उनमें शुगर टॉप नाम है. हालांकि इस बीमारी को इतना भयावह बनाने में हमारा ही हाथ है. हमने ही अपनी लाइफ और रुटीन को ऐसा बना लिया है, मानों डायबिटीज का बाहें फैलाकर स्वागत कर रहे हैं. 

सिटिंग जॉब, टारगेट का प्रेशर, वर्क स्ट्रेस इत्यादि के कारण हम हर समय एक मानसिक तनाव में रहते हैं. साथ में घंटों की सिटिंग और अनहेल्दी डायट. सब मिलकर शुगर की बीमारी को दावत देते हैं. खैर, शुगर अगर एक बार हो जाए तो कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को छोड़कर फिलहाल तो ऐसी कोई विधि पूरी तरह ट्रस्टेबल नहीं है, जिससे शुगर को ठीक किया जा सके. लेकिन अपनी डेली लाइफ को मेंटेन करके आप इस बीमारी को बहुत हद तक नियंत्रित कर सकते हैं. ताकि सीमित मात्रा में ही सही मीठा भी खा सकें और इंजॉय भी कर सकें...

किन देसी नुस्खों से कंट्रोल होती है शुगर?

  • जामुन के पत्ते
  • मेथी
  • बेलपत्र
  • करेला
  • त्रिफला
  • हल्दी पाउडर
  • शिलाजीत
  • नीम

डायबिटीज से बचने के घरेलू तरीके क्या हैं

  • जामुन के पत्तों की चाय का सुबह खाली पेट सेवन करने से शुगर की बढ़ी हुई मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है. 
  • आपक हर दिन बेल के पत्तों का 20 एमएल रस पीना होगा. बेलपत्र को पीसकर इन्हें छान लें और फिर एक चुटकी नमक और काली मिर्च के पाउडर के साथ इस रस का सेवन करें.
  • दिन में एक बार मेथीदाना से बनी चाय पिएं या फिर मेथीदाना पाउडर का उपयोग करें. मेथीदाना को पीसकर तैयार किया गया चूर्ण हर सुबह पानी के साथ लें. लेकिन एक बार में 6 महीने से अधिक इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
  • हर सुबह खाली पेट नीम की कोंपल (नए पत्ते) चबाकर खाएं. नीम का रस भी पी सकते हैं. यह शुगर को कंट्रोल करने और शरीर को निरोग रखने का सदियों पुराना उपाय है.
  • शिलाजीत का उपयोग सिर्फ यौन शक्ति बढ़ाने के लिए नहीं होता बल्कि शुगर कंट्रोल करने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं. शिलाजीत चूर्ण या कैप्सूल, टैबलेट के रूप में उपयोग किया जा सकता है.
  • दूध के साथ हल्दी पाउडर का नियमित सेवन आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता ही है, साथ में आपको डायबिटीज के बुरे असर से भी बचाता है.
  • हर दिन दो बार आधा-आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन आप गर्म पानी के साथ करें. सुबह नाश्ते के बाद और रात को भोजन के बाद इसका सेवन कर सकते हैं.
  • करेले का रस पीकर आप अपनी बढ़ी हुई शुगर को कम कर सकते हैं. यह आपकी लाइफ को हेल्दी और हैपी बनाने में मदद करता है.

यहां जितने भी उपाय शुगर को नियंत्रित करने के बताए गए हैं, ये सभी बहुत प्रभावी हैं. लेकिन इनका उपयोग आपको हमेशा किसी अनुभवी आयुर्वेदिक वैद्य की देखरेख में ही करना चाहिए. क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर को दवा की अलग मात्रा की आवश्यकता होती है. मात्रा सही ना लेने से और सही विधि से औषधि का सेवन ना करने से हानि हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget