एक्सप्लोरर

Ayurveda Tips: भोजन करने के बाद तुरंत सोने से करें परहेज, सिर्फ 100 कदम चलें, मिलेंगे कई फायदे

'शतपावली' नाम की एक सदियों पुरानी भारतीय अवधारणा के मुताबिक, भोजन करने के बाद कुछ देर तक चहलकदमी करनी चाहिए यानी कि टहलना चाहिए. ये डाइजेशन सिस्टम को बेहतर रखने का सबसे कारगर उपाय है.

खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग या तो अपने ऑफिस वर्क में जुट जाते हैं या फिर सोना पंसद करते हैं. केवल कुछ ही लोग हैं, जो भोजन करने के बाद थोड़ा टहलते हैं ताकि उनका डाइजेस्टिव सिस्टम तेजी से काम करें और यह एक अच्छी आदत भी है. हेल्दी, एक्टिव और तंदुरूस्त रहने के लिए न सिर्फ इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि "क्या खाना चाहिए", बल्कि इसका भी ध्यान रखना चाहिए कि "खाने के बाद क्या करना चाहिए". 'शतपावली' नाम की एक सदियों पुरानी भारतीय अवधारणा के मुताबिक, भोजन करने के बाद कुछ देर तक चहलकदमी करनी चाहिए यानी कि टहलना चाहिए.

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. नितिका कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शतपावली का मतलब है कि जितनी बार भी भोजन किया जाए, उतनी बार खाना खाने के बाद चहलकदमी की जाए. यानी हर भोजन के बाद आपको कम से कम 100 कदम चलना चाहिए. एक्सपर्ट बताती हैं कि 100 कदम चलने की आदत प्राचीनकाल से चली आ रही है. ये डाइजेशन सिस्टम को बेहतर रखने के लिए सबसे कारगर उपाय है.

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कहा कि दिनभर में आप जितनी बार भी भोजन करते हैं, उसके बाद आपको कम से कम 100 कदम जरूर चलना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपका शरीर स्वस्थ महसूस करेगा और डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छा रहेगा. कृष्णाज हर्बल एंड आयुर्वेद के प्रोडक्शन हेड डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शतापावली एक मराठी शब्द है, जो खाने के बाद टहलने की सदियों पुरानी भारतीय प्रथा को परिभाषित करता है.

भोजन के बाद 100 कदम चलने के कई फायदे 

1. यह खाने को पचाने में मदद करता है.

2. कैलोरी बर्न करने में सहायक है. 

3. ब्लड शुगर लेवल को बेहतर ढंग से कंट्रोल करता है.

4. टहलने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल कंट्रोल में रहता है.


कम होता है ब्लड शुगर का लेवल 

जर्नल स्पोर्ट्स मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के रिसर्चर्स ने यह भी पाया है कि किसी भी भोजन के बाद थोड़ी देर तक चहलकदमी करने से ब्लड शुगर का लेवल कम हो सकता है. इससे टाइप-2 डायबिटीज़ का जोखिम भी कम हो सकता है. आयुर्वेद ने हर भोजन के बाद 100 कदम चलने की सलाह दी है. एक्सपर्ट्स ने कुछ अन्य आदतों का ठीक तरह से पालन करने की भी चेतावनी दी है, जैसे खाने के बाद तुरंत न सोना.

दरअसल, भोजन करने के बाद तुरंत सोने से शरीर में कफ और वसा की बढ़ोतरी होती है. ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी स्लो कर देता है, जिसकी वजह से आपके द्वारा किया गया भोजन ठीक से पच नहीं पाता है. डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है. भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से मोटापा भी बढ़ सकता है. भोजन के बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद तेजी से नहीं चलना है, सिर्फ टहलना है.

ये भी पढ़ें: Beetroot Health Benefits: क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget