एक्सप्लोरर

हार्ट में कभी नहीं होगा ब्लॉकेज, अपनी रोज की आदत में शामिल करें ये चीजें

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं. इनमें से सबसे ज्यादा होता है हार्ट ब्लॉकेज. आइए जानते हैं अपनी रोज की आदत में क्या शामिल करें..

आजकल दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इनमें से एक समस्या है हार्ट ब्लॉकेज. हमारे बदलते रहन-सहन और खानपान की वजह से यह समस्या आम हो गई है. हार्ट ब्लॉकेज होने पर दिल की धड़कनें अनियमित हो जाती हैं और धीमी हो जाती हैं. अक्सर हार्ट ब्लॉकेज के ज्यादा मामला 30 साल की बाद देखा गया है.अगर आप अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ खास आदतें अपनाएं, तो आप हार्ट ब्लॉकेज से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी आदतें अपनाकर आप अपने दिल को ब्लॉकेज से बचा सकते हैं. 

हरी सब्जियां खाएं
हरी सब्जियों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. रोजाना पालक, ब्रोकली, और मेथी जैसी हरी सब्जियां खाएं. ये सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं और दिल को मजबूत बनाती हैं. 

फलों का सेवन करें
फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. सेब, संतरा, और बेरीज जैसे फल रोज खाएं. ये फल दिल की धमनियों को साफ रखते हैं और ब्लॉकेज को रोकते हैं. 

रोजाना  व्यायाम करें
रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें. टहलना, दौड़ना, साइकिल चलाना या योगा करना दिल के लिए अच्छा होता है. इससे खून का संचार बेहतर होता है और दिल मजबूत होता है. नियमित व्यायाम से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है. 

नट्स और बीज खाएं
बादाम, अखरोट और चिया बीज जैसे नट्स और बीज दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें अच्छे फैट्स होते हैं जो दिल को हेल्दी रखते हैं. रोजाना एक मुट्ठी नट्स खाने से दिल की सेहत बेहतर होती है. 

अधिक पानी पिएं
पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और रक्त को पतला रखता है. रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. पर्याप्त पानी पीने से दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है. 

धूम्रपान और शराब से बचें
धूम्रपान और शराब दिल के लिए बहुत नुकसानदायक हैं. इनसे दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. धूम्रपान छोड़ने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

तनाव कम करें
तनाव दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है. ध्यान, योगा और अच्छी नींद से तनाव को कम करें. रोजाना ध्यान करने से मन शांत रहता है और दिल की सेहत बेहतर होती है.

बैलेंस डाइट लें
जंक फूड और तली-भुनी चीजों से बचें. संतुलित आहार में सब्जियां, फल, दालें, और साबुत अनाज शामिल करें. संतुलित आहार से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दिल हेल्दी रहता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते... जानें ऐसा करने पर क्या होता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget