एक्सप्लोरर

अक्सर रात में आता है अस्थमा का अटैक...! जानें इससे बचने के लिए आप क्या कर सकते है?

अस्थमा से दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें आधी रात को अस्थमा का अटैक पड़ता है. आइए जानते हैं रात में अस्थमा अटैक की संभावना को कैसे कम किया जा सकता है?

Asthma Attack: अस्थमा एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसमें वायुमार्ग के आसपास की मांसपेशियों कसने लग जाती हैं. इसकी वजह से बलगम बनता है, जिससे वायुमार्ग ब्लॉक हो जाता है. वायुमार्ग के ब्लॉक होने की वजह से फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने लगती है. जब अस्थमा का अटैक पड़ता है तो वायुमार्ग की परत सूजने लग जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और तो और गले में घरघराहट, खांसी जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं.

अस्थमा से दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें आधी रात को अस्थमा का अटैक पड़ता है. रात में अस्थमा अटैक आने के प्रमुख कारकों में सर्कडियन रिदम शामिल है, जो रात में हार्मोन के लेवल को गिराने की वजह बनती है. 

रात में अस्थमा अटैक के खतरे से कैसे बचें?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, रेगुलरली अपनी दवा लेने के साथ-साथ आप कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं, जिनकी मदद से रात के वक्त अस्थमा अटैक की संभावना को कम किया जा सके. आइए जानते हैं आप इस खतरनाक स्थिति से बचने के लिए कौन-कौन से कदम उठा सकते हैं.

रात में अस्थमा अटैक से ऐसे बचें

1. अपने रूम को साफ रखें: रात में अस्थमा अटैक से बचने के लिए आपको सबसे पहला काम अपने रूम को साफ रखने का करना है. रोजाना झाडू और पोछा लगाएं. उन जगहों को भी साफ करें, जिनपर अक्सर ध्यान नहीं जाता, जैसे पंखे के ब्लेड, अलमारी के ऊपर आदि. 

2. गद्दे पर कवर लगाएं: डस्ट-प्रूफ गद्दे और तकिए के कवर धूल, मिट्टी और गंदगी को बिस्तर के अंदर जाने से रोकते हैं. जर्नल साइंस डेली में पब्लिश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ साइंसेज की एक स्टडी के मुताबिक, गद्दे और तकिए पर कवर को लगाना बेडरूम में धूल के कण को कम करने का सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका है.

3. हफ्ते में एक बार चादर धोएं: घर की सफाई के साथ-साथ चादर की सफाई भी जरूरी है. अस्थमा अटैक से बचने के लिए चादर को हर हफ्ते धोने की आदत डालें. अगर आपको अस्थमा नहीं है तो भी चादर और तकिए के कवर को हर हफ्ते धोएं. इन्हें धोने के लिए ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल करें.

4. पालतू जानवरों के साथ एक ही रूम में सोने से बचें: डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपके पास कोई पालतू जानवर हैं तो उन्हें अपने बेडरूम से दूर ही रखें, फिर भले ही आप उन्हें नहलाते-धुलाते ही क्यों न हों. क्योंकि वे पूरे घर में या बाहर घूमते हैं और अपने शरीर और पैरों में तरह-तरह की गंदगी चिपका लाते हैं.  

5. सोते वक्त ऊंचा रखें सिर: एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप साइनस के इन्फेक्शन से पीड़ित हैं तो कभी भी एक सीध में न लेटें, क्योंकि इससे पोस्टनेसल ड्रिप बढ़ सकता है, जो अस्थमा अटैक का कारण बन सकता है. सोते वक्त अपने सिर को मुलायम तकिए से थोड़ा सा ऊंचा रखें.

6. सोते वक्त एयर फ्रेशनर या स्ट्रॉन्ग परफ्यूम के इस्तेमाल से बचें: जिन लोगों को अस्थमा होता है, उनके लिए परफ्यूम या फिर कोई एयर फ्रेशनर जैसी स्ट्रॉन्ग फ्रेगरेंस वाली चीजें अस्थमा अटैक का खतरा पैदा कर सकती हैं. एयरोसोल स्प्रे, वॉल प्लग-इन और सेंटेड मोमबत्तियां भी अस्थमा को भड़का सकती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Food: गर्मियों में रहना है बीमारियों से दूर...तो जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड, मिलेंगे कई अद्भुत फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget