एक्सप्लोरर

गंदे मोजे सूंघने की आदत ने शख्स को पहुंचा दिया अस्पताल! जानिए क्या होता है एस्परगिलोसिस संक्रमण

गंदे मोजों में लगातार पसीना और नमी जमा होती है, जो फंगस के पनपने के लिए एक आदर्श माहौल बना देती है. जब ऐसे फंगस से भरी बदबूदार हवा सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करती है तो यह हमें बीमार बना देती है.

Health Issue: अगर आप भी मोजे पहनकर कई-कई दिन निकाल देते हैं तो अब सावधान हो जाइए. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंदे मोजों की वजह से गंभीर फंगल संक्रमण हो सकता है, जो फेफड़ों को भी प्रभावित कर सकता है. इस संक्रमण को मेडिकल भाषा में एस्परगिलोसिस (Aspergillosis) कहा जाता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, यह संक्रमण उन लोगों के लिए जानलेवा बन सकता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गंदे मोजों में लगातार पसीना और नमी जमा होती है, जो फंगस के पनपने के लिए एक आदर्श माहौल बना देती है. जब ऐसे फंगस से भरी बदबूदार हवा सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करती है तो यह धीरे-धीरे फेफड़ों में जमने लगती है. शुरुआती दौर में यह आम खांसी जुकाम जैसा लग सकता है, लेकिन सही वक्त पर इलाज न मिलने पर यह गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है.

मोजे सूंघने की आदत ने पहुंचाया अस्पताल

हाल ही में चीन में गंदे मोजे सूंघने की आदत ने एक शख्स को अस्पताल की हवा खिला दी. चीन के चोंगकिंग शहर में रहने वाले ली क्वी को शुरुआत में बस हल्की खांसी की शिकायत थी. पहले तो उन्होंने इसे आम सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई. खांसी इतनी बढ़ गई कि कई-कई रातें बिना सोए गुजरने लगीं. ली को लगा कि यह कोई छोटी मोटी परेशानी होगी, लेकिन जब तकलीफ हद से ज्यादा बढ़ गई तब जाकर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ली के फेफड़ों के निचले दाएं हिस्से में सूजन और संक्रमण है.

जांच करने पर उड़े डॉक्टर्स के होश

जांच में जो खुलासा हुआ, उसने ली को भी चौंका दिया. डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों के निचले दाएं हिस्से में सूजन और संक्रमण फैल चुका है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर समय रहते इलाज न कराया जाता तो यह संक्रमण और भी गंभीर रूप ले सकता था. ली की इस कहानी से यह साफ होता है कि शुरुआती लक्षणों को हल्के में लेना कभी-कभी भारी पड़ सकता है.

सीधा फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि मोजों में जमा पसीना और गंदगी फंगस के पनपने का आदर्श माहौल तैयार कर देती है. लंबे वक्त तक गंदे मोजे पहनने से ये फंगस हवा के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकता है, जिससे धीरे-धीरे खतरनाक संक्रमण विकसित हो सकता है. शुरुआत में इसके लक्षण मामूली खांसी जुकाम जैसे हो सकते हैं,  जो लोग अपने मोजों को सूंघ कर ये पता लगाते हैं कि अभी और कितने दिन तक इन्हें धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन लोगों को इससे बचने की जरूरत है.

इस तरह करें बचाव

डॉक्टरों की सलाह है कि मोजे रोजाना बदले जाएं और अच्छी तरह धोकर सुखाए जाएं. खासतौर पर बरसात और गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. अगर पैरों में लगातार खुजली, जलन या बदबू आ रही हो, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: C-Section के बाद सता रहा है टांके का दर्द? तो आपको राहत दिला सकते हैं ये 5 आसान उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget