एक्सप्लोरर

Protein Intake Limit: जिम के चक्कर में कहीं जरूरत से ज्यादा प्रोटीन तो नहीं ले रहे आप? जानिए कितनी होती है शरीर को इसकी जरूरत

Excess Protein Risks: आजकल जिम जाने का क्रेज तेजी के साथ बढ़ा है, जिम जाने के साथ लोग प्रोटीन का भी यूज कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के हिसाब से कितना प्रोटीन आपके लिए जरूरी है.

Gym Protein Requirement: आजकल जिम करने का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ गया है, कई लोग जिम में पसीना बहाते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं, जो फोटो और वीडियो के बढ़ते क्रेज की वजह से जिम में पहुंच रहे हैं.  खैर कारण जो भी हो जिम में मेहनत करने के साथ-साथ सही खानपान भी बहुत जरूरी है. प्रोटीन शरीर के लिए अहम पोषक तत्व है. यह मांसपेशियों की मरम्मत और वृद्धि में मदद करता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना नुकसानदेह हो सकता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

प्रोटीन की डेली आवश्यकता

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, नार्मल एडल्ट के लिए प्रतिदिन 0.83 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर भार की आवश्यकता होती है. उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का वजन 65 किलोग्राम है, तो उसे रोजाना लगभग 54 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी. जिम करने वाले लोगों और शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए प्रोटीन की आवश्यकता 1.0 से 1.2 ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर भार हो सकती है. यह मांसपेशियों की वृद्धि और ऊर्जा बनाए रखने के लिए जरूरी है.

अधिक प्रोटीन के सेवन के खतरे


 किडनी पर दबाव

अत्यधिक प्रोटीन का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. खासकर उन लोगों में जिनकी पहले से किडनी की समस्या है. लंबे समय तक अधिक प्रोटीन लेने से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है.

पाचन संबंधी समस्याएं

अत्यधिक प्रोटीन खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं. इसका मुख्य कारण फाइबर की कमी है, क्योंकि प्रोटीन से भरपूर आहार में फाइबर कम होता है.

हार्ट रोग का खतरा

यदि प्रोटीन का स्रोत अधिक फैट्स और कोलेस्ट्रॉल वाला हो, जैसे लाल मांस, तो यह हार्ट रोगों का जोखिम बढ़ा सकता है 

 वजन बढ़ना

अत्यधिक प्रोटीन का सेवन कैलोरी की अधिकता का कारण बन सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है. यह विशेषकर उन लोगों में देखा जाता है जो जिम के अलावा कम शारीरिक गतिविधि करते हैं.

एक्सपर्ट की सलाह

नई दिल्ली स्थित 'न्यूट्री ऐक्टिवनिया' की संचालिका, न्यूट्रिशन और फिटनेस एक्सपर्ट, डॉक्टर सौम्या श्रीवास्तव कहती हैं, "प्रोटीन का सेवन शरीर की आवश्यकता के अनुसार होना चाहिए. जिम करने वालों को भी जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए. संतुलित आहार के माध्यम से प्रोटीन लेना सबसे सुरक्षित है. सप्लीमेंट्स का उपयोग तभी करें जब जरूरत हो."

अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन आवश्यकता से अधिक लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. संतुलित आहार जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और मिनरल्स का सही संतुलन हो, शरीर के लिए सबसे अच्छा है. जिम जाने वाले लोग अपनी डेली प्रोटीन आवश्यकता के अनुसार आहार लें और अत्यधिक सप्लीमेंट्स से बचें.

इसे भी पढ़ें- Fertility Trend in Delhi after 35: दिल्ली में बढ़ रहा देर से मां बनने का ट्रेंड, चौंका देंगे आंकड़े, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget