एक्सप्लोरर

बुझी-बुझी सी दिख रही है त्वचा तो एलोवेरा और बेकिंग सोडा से करें चेहरे को पैंपर...जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Alovera And Baking Soda Pack: गर्मियों में अगर आपकी त्वचा डल औऱ बुझी बुझी सी नजर आती है तो आप एलोवेरा और बेकिंग सोडे से त्वचा को पैंपर कर सकते हैं...यहां जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Alovera And Baking Soda Pack: गर्मियों में अक्सर त्वचा डल हो जाती है. सूर्य की हानिकारक किरणे, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा पर  टैनिंग, झुर्रियां, डार्क स्पॉट जैसी समस्या होने लगती है. मानो कहीं निखार कहीं खो सा जाता है. त्वचा की देखभाल के लिए वैसे तो आप बाजार से भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं लेकिन पहला तो इससे जेब पर असर पड़ता है और दूसरा केमिकल युक्त होने की वजह से त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाने लगते हैं. ऐसे में आप घरेलू उपायों की मदद से त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. आप घर में मौजूद एलोवेरा और बेकिंग सोडे से त्वचा को पैंपर कर सकते हैं. एलोवेरा में विटामिन मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग गुण होता है जो डेड स्किन को हटाकर निखार लाने में मदद करता है.

एलोवेरा और बेकिंग सोडा के फायदे

  • एलोवेरा और बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से त्वचा अच्छे से एक्सफोलिएट कर सकते हैं. इससे डेड सेल साफ होते हैं.ये त्वचा को अंदर से क्लीन करता है .
  • एलोवेरा आपके स्किन को नेचुरल मॉइश्चराइजर करेगा. इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगा. वहीं बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा के रूखेपन को दूर करता है.
  • एलोवेरा और बेकिंग सोडे में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं जो मुंहासे और इन्फेक्शन को दूर करते हैं और त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं.
  • कील मुंहासे की समस्या में बेकिंग सोडा और एलोवेरा का फेस पैक वरदान साबित हो सकता है.

ऐसे करें बेकिंग सोडा और एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा बेकिंग सोडा और कॉर्न फ्लोर

एलोवेरा बेकिंग सोडा और कॉर्नफ्लोर से भी आप त्वचा को पैंपर कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच एलोवेरा और एक चम्मच कॉर्नफ्लोर लें. इन सभी को एक बाउल में अच्छे से मिलाएं. इस पैक को चेहरे पर लगाएं करीब 20 मिनट के बाद जब ये सूख जाए तो नॉर्मल पानी से धो लें.

एलोवेरा बेकिंग सोडा और टमाटर

एलोवेरा और बेकिंग सोडा में टमाटर मिलाकर भी आप त्वचा का ख्याल रख सकते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल ले लीजिए. इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और करीब 1 चम्मच टमाटर का पल्प मिला दीजिए. इसके बाद इस पैक को मिक्स करके 20 से 50 मिनट तक त्वचा पर लगाकर रखें. जब ये पैक सूख जाए तो इसे पानी से साफ कर लें.

एलोवेरा बेकिंग सोडा और गुलाब जल

एलोवेरा और बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर भी अच्छा सा पैक तैयार कर लें. इस पैक को चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट तक रखें. जब पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें. इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको फायदा नजर आएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्यों सूरजमुखी के तेल को माना जाता है हेल्थ के लिए फायदेमंद, किन लोगों को खाना शुरू कर देना चाहिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget