एक्सप्लोरर

आपके पूरे परिवार पर मंडरा सकता है कैंसर का खतरा, तरबूज लेते हुए जरूर बरतें ये सावधानी 

Adulterated Watermelon : इन दिनों मार्केट में मिलावटी तरबूज काफी ज्यादा मिल रहे हैं, जिससे नुकसान होने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं कैसे करें सही तरबूज की पहचान?

Adulterated Watermelon : गर्मियों में तरबूज एक पसंदीदा फल है, जो शरीर को हाइड्रेट करने और ताजगी प्रदान करने में मदद करता है. लेकिन इन दिनों मार्केट में मिलने वाले तरबूजों से कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं, जिसमें कैंसर भी है. दरअसल, कई ऐसी खबरें सामने आई हैं कि तरबूज में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करके इसे पकाया जा रहा है, जिन केमिकल्स से आपको कैंसर भी हो सकता है. ऐसे में तरबूज खरीदते समय हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं तरबूज खरीदते समय कौन सी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है?

तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?

इन दिनों मार्केट में मिलने वाले तरबूजों को पकाने के लिए इथर, कार्बाइड या रंग जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये केमिकल्स शरीर में जाने पर कैंसर, लिवर डैमेज, किडनी की समस्या और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं. कुछ तरबूज विक्रेता गूदे को और अधिक लाल दिखाने के लिए आर्टिफिशियल कलर डालते हैं. ये कलर अगर खाद्य ग्रेड नहीं हैं, तो यह कैंसर का कारण बन सकते हैं. वहीं, अगर तरबूज लंबे समय तक रखा हो या ठीक से स्टोर न किया गया हो, तो उसमें फफूंदी लग सकती है. ये फफूंदी aflatoxins नामक टॉक्सिन उत्पन्न कर सकती है, जिससे लिवर कैंसर का खतरा रहता है. 

ये भी पढ़ें - सिर्फ 2 सप्ताह में ही फैटी लिवर से पाएं आराम, बस रोजाना पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक्स

कैसे करें सही तरबूज की पहचान?

नकली तरबूज की पहचान

अगर तरबूज का गूदा काफी ज्यादा लाल और काफी चमकदार नजर आए, तो समझ जाएं ये नकली तरबूज हैं. वहीं, तरबूज काटने पर उसमें से झाग निकलने लगे, तो इसे खाने से बिल्कुल बचें.  केमिकलयुक्त तरबूज का स्वाद थोड़ा अजीब सा लग सकता है. वहीं, छिलका ज्यादा चमकदार या अस्वाभाविक रूप से चिकना दिख रहा है, तो इसे बिल्कुल भी न खरीदें.

सही तरबूज की पहचान

हमेशा तरबूज किसी भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदें. खाने से पहले तरबूज को ठंडे पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें. बहुत चमकीले लाल रंग के तरबूज कभी न खरीदेँ. कटे हुए तरबूज खुले में न खरीदें, इशमें  बैक्टीरिया भी हो सकते हैं. घर पर काटते समय ध्यान दें कि उसमें झाग या केमिकल गंध न हो. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget