एक्सप्लोरर

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर राम कपूर, नहीं है इसका कोई इलाज

शरीर का वजन बढ़ने या मोटापे की वजह से कई सारी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.कुछ क्रॉनिक बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनका इलाज ही नहीं है. अभिनेता राम कपूर भी ऐसी ही एक बीमारी से जूझ रहे हैं.

Ram Kapoor Disease :वेट लॉस को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर राम कपूर एक लाइलाज बीमारी से लड़ रहे हैं. उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था. जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही थी. मोटापे की वजह से ही उन्हें डायबिटीज (Diabetes) हो गई, जो एक क्रॉनिक डिजीज है, जिसका इलाज नहीं है. इसे सिर्फ मैनेज ही किया जा सकता है.

अभिनेता ने बताया कि वजन बढ़ जाने की वजह से वह ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी स्टार्ट की और 55 किलो तक वजन कम कर लिया. ऐसे में आइए जानते हैं मोटापा और डायबिटीज में क्या कनेक्शन है, राम कपूर ने किस तरह अपना इतना वजन घटाया...

मोटापा और डायबिटीज में कनेक्शन 

1. मोटापे में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ जाता है, जिससे शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है. इससे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है,जो डायबिटीज का कारण बनता है.

2. मोटापे में सूजन की समस्या होती है, जो डायबिटीज को बढ़ाती है. सूजन से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है और शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता कम होती है.

3. मोटापे के शिकार लोगों में वसा कोशिकाओं की वृद्धि होती है, जो डायबिटीज का कारण बन सकती है. 

4. मोटापे और डायबिटीज दोनों ही लाइफस्टाइल से जुड़े हैं.अनहेल्दी डाइट, कम फिजिकल एक्टिविटीज और तनाव जैसे फैक्टर्स मोटापा और डायबिटीज का मरीज बना सकते हैं.

5. मोटापे और डायबिटीज दोनों ही आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होते हैं.

6. मोटापे से ग्रस्त लोगों में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो डायबिटीज का कारण बन सकता है.

7. मोटापे में शारीरिक गतिविधि की कमी हो सकती है, जो डायबिटीज का कारण बनती है.

8. मोटापे में आहार की गुणवत्ता कम हो सकती है, जो डायबिटीज का खतरा पैदा करती है.

9. मोटापे की चपेट में आने वाले लोगों में तनाव का लेवल ज्यादा हो सकता है, जो डायबिटीज को बढ़ा सकता है.

राम कपूर को वजन घटाने में क्यों आ रही थी दिक्कतें

51 साल के राम कपूर के लिए वजन कम कर पाना इतना आसान नहीं था. सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उनका मेटाबॉलिज्म कम हो गया था, जिससे वजन कम करना थोड़ा मुश्किल था. ज्यादा मेहनत के बाद रिजल्ट काफी कम मिल रहा था लेकिन उन्होंने मेहनत छोड़ानहीं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, राम कपूर को डायबिटीज है. इस बीमारी के लक्षणों को कंट्रोल करने  और इसके लॉन्ग-टर्म साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए वजन कम करना जरूरी है. क्योंकि वेट लॉस से ही ब्लड शुगर लेवल कम करने में हेल्प मिलती है.

राम कपूर ने कैसे घटाया वजन

एक इंटरव्यू में राम कपूर ने बताया कि उनका वजन एक समय 140 किलो तक पहुंच गया था. हालत ये हो गई थी कि 20 कदम चलना भी मुश्किल हो गया था. इतने में ही शरीर पूरी तरह थक जाता था. डायबिटीज और पैर में चोट की वजह से रोजाना के काम में और भी ज्यादा दिक्कतें आने लगीथी. जिसके बाद वेट लॉस जर्नी शुरू की. इसके लिए उन्होंने गोल बनाया और धीरे-धीरे वजन घटाना शुरू किया.  चूंकि एक साथ बहुत ज्यादा वजन कम करना हानिकारक हो सकता है, इसलिए एक हफ्ते में आधे से एक किलो तक वजन कम करने पर काम किया.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget