एक्सप्लोरर

Rajkumar Rao: 48 घंटे तक बिना सोए काम करते हैं राजकुमार राव, जानें ऐसा करना कितना खतरनाक

अधूरी नींद सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. यह हार्ट अटैक, दिमागी कमजोरी और उम्र बढ़ने जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. इसकी वजह से फ्लू होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है.

Lack of Sleep Side Effects : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री-2' को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें काफी हार्ड वर्किंग माना जाता है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने उनके स्लीपलेस नाइट का जिक्र करते हुए बताया कि कई बार काम के चलते वो लगातार कई घंटे सोते तक नहीं है और 48 घंटे तक बिना सोए काम करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है.

दरअसल, अधूरी नींद आजकल सबसे बड़ी और गंभीर समस्या बन गई है. इसका सीधा संबंध मेंटल हेल्थ, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी है. नींद की कमी होने पर बेचैनी और डिप्रेशन भी घेर लेती है. एक घंटे की कम नींद भी सेहत को बुरे मुसीबत में डाल सकती है. ऐसे में जानिए बिना सोए काम करने से क्या-क्या खतरे हैं...

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

बिना सोए काम करने के खतरे

1. दिल की बीमारियां

जर्नल एल्सवियर में पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अधूरी नींद वालों में सुसाइड करने के विचार ज्यादा आते हैं. ऐसे लोग ज्यादा सुसाइड करते हैं. रोजाना 7-8 घंटे की नींद न लेने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. एक घंटे कम नींद दिल के खतरे को बढ़ा सकता है. मतलब अगर कोई तय समय से कम नींद लेता है तो अगले दिन उसमें हार्ट अटैक का रिस्क 24% तक बढ़  जाता है. जर्नल ओपेन हार्ट के अनुसार, हार्ट अटैक के लिए एडमिट 42 हजार से ज्यादा लोगों पर अध्ययन में यह साबित हुआ है.

2. घटती है उम्र

जल्दी जर्नल जामा में छपे एक अध्ययन में पाया गया है कि अगर कोई हेल्दी इंसान सिर्फ चार घंटे सोता है तो उसका टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन उसकी उम्र से 10 साल बड़े इंसान के बराबर हो जाता है. मतलब वह 10 साल ज्यादा उम्रदराज हो जाता है. कम नींद एजिंग के खतरे को बढ़ाती है.

3. दिमाग की क्षमता कम होती है

सेंटर फॉर ह्यूमन स्लीप साइंस में बताया गया है कि हर दिन 6 घंटे या इससे कम नींद लेने से इंसोम्निया यानी अनिद्रा और स्लीप एप्निया के मरीजों में दिमाग से जुड़ी समस्याएं और बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. इससे अल्जाइमर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

4. सर्दी-जुकाम होने का खतरा 3 गुना ज्यादा

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेने वालों में फ्लू का खतरा 3 गुना ज्यादा होता है. मतलब उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम ज्यादा होता है. 

5. कम बनती है एंटीबॉडी

जर्नल स्लीप हेल्थ में पब्लिश रिसर्च में पाया गया है कि अगर किसी वैक्सीन लेने के एक हफ्ते पहले तक कोई अधूरी नींद लेता है तो वैक्सीन लगने के बाद उसके शरीर में सिर्फ 50% ही एंटीबडी बनती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भात में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget