एक्सप्लोरर

बार, क्लब, पब और लॉन्ज में क्या अंतर होता है? अक्सर लोग इनमें होते हैं कंफ्यूज! जानिए इनके बीच के फर्क को

Knowledge: बहुत से लोग पब, बार, क्लब और लॉन्ज आदि गए होंगे. क्या आप जानते हैं कि ये सभी जगह एक गेट-टुगेदर प्लेस होने के अलावा भी एक दूसरे से काफी अलग होती हैं? आइए इनके बीच के अंतर को समझते हैं.

BAR, PUB, Club & Lounge: बहुत से लोगों को पार्टी करना पसंद है. पार्टी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में क्लब, बार, पब और लॉन्ज आदि के ख्याल दौड़ने लगते हैं. शायद आप भी अपने जीवन में कई बार इन जगहों पर गए होंगे और इन जगहों का अनुभव किया होगा. अगर नहीं भी गए तो इन सबका नाम तो आपने भी जरूर सुना होगा. कई लोग ऐसे भी हैं जो इन जगहों पर गए तो कई बार हैं, लेकिन शायद उन्हें इनके बीच में अंतर ना पता होगा. क्या आप यह जानते हैं कि आखिर बार, पब, क्लब और लॉन्ज में क्या फर्क होता है? इसके अलावा, ये सभी जगह गेट-टुगेदर प्लेस के अलावा भी एक-दूसरे से कितनी अलग हैं? अगर नहीं, तो आइये आज हम आपको इन सभी जगहों के बीच के अंतर को समझाते हैं कि कैसे इन जगहों पर दी जाने वाली सर्विस एक दूसरे से कितनी अलग होती है. 

यह है बार (BAR) 

बार ऐसी जगह है जहां शराब बेचने की अनुमति होती है. बार में शराब सर्व की जा सकती है. आप वहां बैठकर ड्रिंक भी कर सकते हैं. हालांकि, ड्रिंक खत्म होने के बाद आप यहां ज्यादा समय तक नहीं रुक सकते. बार को चलाने के लिए खास अनुमति की आवश्यकता होती है और केवल लाइंसेस मिलने के बाद ही यहां शराब सर्व की जा सकती है. इसके अलावा, बार में आपको खाने के लिए भी कुछ ऑप्शन मिल जाते हैं. 

यह है पब (PUB) 

पब (PUB) एक पब्लिक हाउस की तरह होता है. पब में एल्कोहलिक ड्रिंक सर्व की जाती है. पब में आपको होम-लाइक वातावरण मिलता है. यहां बार की तरह सिर्फ निश्चित स्थान पर बैठकर ही शराब पीने जैसे नियम नहीं होते हैं. पब का माहौल थोड़ा अलग होता है. पब में आप डांस भी कर सकते हैं. इसके अलावा, यहां कई और तरह की एक्टिविटी भी होती हैं.

यह है क्लब (Club) 

क्लब में बार और पब के मुकाबले ज्यादा जगह होती है. क्लब में आपको एक बड़ा डांस फ्लोर या डांस स्टेज देखने को मिलती है. क्लब जाने के लिए एंट्री फीस भी लगती है. इसके अलावा, मेंबरशिप के जरिए भी यहां आप एंट्री ले सकते हैं. लंबे समय तक इंजॉय करने के लिए लोग ज्यादातर क्लब को ही प्रेफर करते हैं.

क्या है लॉन्ज (Lounge) 

लॉन्ज में आपको कोच और लॉन्ज चेयर मिलती हैं. यहां आप रिलेक्स होकर बैठ सकते हैं. बार के मुकाबले लॉन्ज में थोड़े कम नियम होते हैं. जिसके चलते आप यहां लंबे समय तक ठहर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - 

नवंबर 2022 में ये दिन रहने वाले हैं खास! चेक करें स्पेशल दिनों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
EPFO Pension: विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम
विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget