एक्सप्लोरर

खुशखबरी! मलेरिया वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल्स हुआ सक्सेसफुल, जल्द मिल सकती है मलेरिया से निजात

नईदिल्ली: दुनियाभर के लोग मच्छर जनित बीमारी मलेरिया से हर साल प्रभावित होते हैं. लेकिन लगता है कि अब जल्द ही इस बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा. जी हां, मलेरिया वैक्सीन का इंसानों पर हुआ न्यू् ट्रायल पास हो गया है. इस वैक्सीन के नहीं है साइड इफेक्ट- दिलचस्प बात ये है कि इस बार का इंसानों पर हुआ ट्रायल काफी इफेक्टिव और सेफ पाया गया है. ये वैक्‍सीन खासतौर पर जेनेटिकली मोडिफाइड मलेरिया पैरासाइड के लिए तैयार किया गया है. फिलहाल ये पहला ट्रायल है. कैसे किया गया ट्रायल- इस ट्रायल को बनाने से पहले मलेरिया पैरासाइड को जेनिटिकली वीक किया गया ताकि उसका असर कम हो. इसके बाद 10 हेल्दी लोगों को ये दिया गया. इन लोगों को ये टीका कंट्रोल एन्वायरमेंट में इफेक्टिड मॉसकीटो के जरिए दिया गया. ट्रायल के दौरान जेनिटिकली मोडिफाइड पैरासाइड ने प्रतिभागियों के लीवर में मलेरिया पैरासाइड की ग्रोथ को रोक दिया. कैसे फैलता है मलेरिया- मलेरिया पैरासाइड पहले इंसान के लीवर को फिर उनके ब्लड को इंफेक्ट करता है. जब ब्लड पूरी तरह से इंफेक्टिड हो जाता है तो मलेरिया के सिम्टम्स सामने आने लगते हैं. ऐसे में प्रतिभागियों को जब वैक्सीन दिया गया तो जेनिटिकली मोडिफाइड पैरासाइड ने प्रतिभागियों के लीवर में मलेरिया के जीवाणओं को तो बढ़ने से रोका ही साथ ही ब्लड को भी इंफेक्टिड होने से रोका. ट्रायल के नतीजे- शोध के नतीजों में देखा गया कि टीके ने ना सिर्फ अच्छी तरह से अपना काम किया बल्कि इन प्रतिभागियों के इम्यून सिस्टम ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया. यही ट्रायल चूहों पर किया गया तो चूहों को इस वैक्सीन ने मलेरिया से पूरी तरह से बचाया. किसने तैयार किया ये टीका- अमेरिका के सेंटर फॉर इन्फेक्सियस डिजीज रिसर्च के शोधकर्ताओं ने ये इस वैक्सीन को तैयार किया है. इस वैक्सीन को तैयार करने के दौरान मलेरिया पैरासाइड प्लाजमोडियम फैलिसिपैरम से तीन तरह के जीन को रिमूव किया गया. ये वो जीन हैं जो आमतौर पर लीवर को इंफेक्टिड करते हैं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट-   इस शोध के प्रमुख शोधकर्ता सिबेस्टियन मिकोलैज्क का कहाना है कि ह्यूमन ट्रायल में मिली सफलता से जल्द ही मलेरिया वैक्सीन और प्रभावी तरीके से सामने होगी. वहीं वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के जेम्स कबलिन का कहना है कि मलेरिया के इस नए वैक्सीन से दुनियाभर में मलेरिया से छुटकारा पाने में मदद मिलने की संभावना है. फिलहाल इस वैक्सीन के अभी और ट्रायल्स होने बाकी हैं. ये रिसर्च जर्नल साइंस ट्रांजिशनल मेडिसिन में पब्लिश हुई थी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget