एक्सप्लोरर

76 प्रतिशत भारतीयों में Vitamin D की कमी, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा, जानें कैसे करें बचाव?

सर्वे से पता चला है कि 25 साल और उससे कम उम्र के लोग विटामिन डी की कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. सूरत और वड़ोदरा में विटामिन डी की कमी वाले लोगों की संख्या ज्यादा है.

Vitamin D Deficiency: हेल्दी रहने के लिए यह सबसे जरूरी है कि हमारे शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा पूरी रहे. क्योंकि इनकी कमी की वजह से कई शारीरिक परेशानियों को झेलना पड़ता है. कई बार तो पोषक तत्वों की कमी के चलते लोगों को गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है. Tata 1mg labs ने हाल ही में एक सर्वे किया है, जिसमें डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक, भारत की 76 प्रतिशत आबादी में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी पाई गई है, जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है. 

यह डेटा भारत के लगभग 27 शहरों में रहने वाले 2.2 लाख से ज्यादा लोगों के परीक्षण पर आधारित है. सर्वे से पता चला है कि 25 साल और उससे कम उम्र के लोग इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. परीक्षण में 79 प्रतिशत पुरुष और लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं. जानकारी के मुताबिक, सूरत और वड़ोदरा में विटामिन डी की कमी वाले लोगों की संख्या ज्यादा है. सूरत में 88 प्रतिशत और वड़ोदरा में 89 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं. इसके अलावा, दिल्ली-NCR में 72 प्रतिशत लोगों में इस विटामिन की कमी पाई गई. युवाओं में इस विटामिन की कमी सबसे ज्यादा देखने को मिली. 25 साल तक के 84 प्रतिशत युवाओं में विटामिन डी की कमी पाई गई. जबकि 25-40 एजग्रुप के 81 प्रतिशत लोगों में ऐसी स्थिति देखी गई.

विटामिन D की खासियत

विटामिन D को सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है. ये विटामिन स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, हड्डियों की मजबूती, मेंटल हेल्थ, मसल्स और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत जरूरी है. जब किसी को विटामिन D की जरूरत के मुताबिक की मात्रा नहीं मिलती तो वक्त के साथ इसकी कमी बढ़ती चली जाती है. विटामिन D की कमी से स्वास्थ्य पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं.
 
विटामिन D की कमी से पड़ने वाले प्रभाव

1. रिकेट्स रोग

2. डायबिटीज

3. डिप्रेशन

4. रूमेटाइड अर्थराइटिस

5. प्रोस्टेट कैंसर

विटामिन D की कमी को कैसे दूर करें?

एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर से विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं.

1. विटामिन D से भरपूर भोजन करें, जैसे- वसायुक्त मछली, मशरूम, डेयरी, अंडे, रेड मीट

2. सूरज की रोशनी लेने से भी विटामिन डी की कमी दूर होती है. दिन में दो बार 30 मिनट तक चेहरे, पीठ और पैरों पर धूप की गर्माहट लें.

3. विटामिन D की सप्लीमेंट लें. 

ये भी पढ़ें: Chapped Lips: सिर्फ कम पानी पीने से नहीं, इन 8 कारणों से भी फटते हैं होंठ, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget