एक्सप्लोरर

बैक्टीरिया को ड्रग प्रतिरोधी बनाने वाले 76 जीनों की पहचान हुई

वैज्ञानियों ने अब तक अज्ञात रहे ऐसी 76 जीनों की पहचान की है जो बैक्टीरिया को आखिरी सहारा माने जाने वाले एंटीबायोटिक्स के प्रतिरोधी बनाते हैं.

लंदन: वैज्ञानियों ने अब तक अज्ञात रहे ऐसी 76 जीनों की पहचान की है जो बैक्टीरिया को आखिरी सहारा माने जाने वाले एंटीबायोटिक्स के प्रतिरोधी बनाते हैं. इस खोज से सुपरबग्स के खिलाफ इंसानों की जंग को नया आधार मिल सकता है. एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया द्वारा संक्रमण के बढ़ते मामले तेजी से बढ़ रही वैश्विक समस्या हैं. बीमारी के कारक बैक्टीरिया अपने खुद के डीएनए के उत्परिवर्तन के जरिये प्रतिरोधी बन जाते हैं या फिर अक्सर गैरहानिकारक बैक्टीरियाओं से प्रतिरोधी जीन हासिल कर लेते हैं. स्वीडन की चाल्मर्स युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और युनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं ने काफी मात्रा में डीएनए के आंकड़ों का विश्लेषण किया और 76 नये प्रतिरोधी जीनों का पता लगाया. इनमें से कुछ जीन एक बैक्टीरिया को कार्बापीनेम्स की क्षमता को कमतर करने की शक्ति देते हैं. कार्बापीनेम्स कई तरह के प्रतिरोधी बैक्टीरिया का इलाज करने के लिये इस्तेमाल होने वाला सबसे शक्तिशाली श्रेणी का एंटीबायोटिक है. चाल्मर्स युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर एरिक क्रिस्टिएंसन ने कहा, ‘‘हमारा अध्ययन दिखाता है कि अनेक अज्ञात प्रतिरोधी जीन हैं. इन जीनों के बारे में जानकारी से बहु-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को ज्यादा प्रभावी तरीके से खोजने और उनसे निपटने के लिये मदद मिलेगी.’’ गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोआकिम लारसौन ने कहा, ‘‘बैक्टीरिया कैसे एंटीबायोटिक्स के खिलाफ अपना बचाव करते हैं इस बारे में हम जितना जानेंगे उतनी ही ज्यादा प्रभावी नई दवा विकसित करने की हमारी संभावना बढ़ेगी.’’ साइंटिफिक जर्नल माइक्रोबायोम में प्रकाशित अध्ययन में दुनियाभर से इंसानों और विभिन्न वातावरणों से जुटाये गये बैक्टीरिया के डीएनए क्रम का विश्लेषण किया गया जिसके बाद नये जीनों का पता चला. क्रिस्टियानसन ने कहा, ‘‘प्रतिरोधी जीन अक्सर बेहद दुर्लभ होती हैं और एक नयी जीन का पता लगाया जा सके उससे पहले डीएनए के काफी आंकड़ों के परीक्षण की आवश्यकता होती है.’’ नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

Embed widget