एक्सप्लोरर

Healthy Heart: शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण बताते हैं कि आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं? ऐसे पहचानें

दिल की बीमारी का जोखिम अक्सर गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण बढ़ता है. लेकिन इसी बीच आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका हार्ट हेल्दी है या नही?

आपका दिल सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन में से एक है और यह बेहद ज़रूरी है कि आप इसे स्वस्थ रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को एकदम सही रखें. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनेनाइजेशन' के मुताबिक (WHO) के मुताबिक हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोग दिल से जुड़ी बीमारियों से मरते हैं. जिनमें से 85% दिल के दौरे और स्ट्रोक के कारण मरते हैं. हाल के सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों में लगातार वृद्धि हुई है. खराब लाइफस्टाइल, खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी न होने के कारण अक्सर दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम बढ़ता है. 

इन सभी कारणों से धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है. ब्लड सर्कुलेशन का रास्ता बंद होने लगता है. जब आपकी धमनियां बंद हो जाती हैं, तो इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक हो सकता है. इसलिए आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि आपका दिल हेल्दी है या नहीं. यहां स्वस्थ दिल के कुछ संकेत और लक्षण दिए गए हैं.

रक्तचाप
बीपी की जांच रेगुलर करवाते रहें. जब आपका बीपी नॉर्मल रहता है, तो यह स्वस्थ दिल का संकेत है. अगर आपका बीपी नॉर्मल नहीं है तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां ठीक से काम कर रही हैं और उनमें कोई रुकावट नहीं है.

सीने में दर्द
अगर आपको सीने में किसी तरह का दर्द महसूस होता है या पहले भी हुआ है, तो यह दिल में रुकावट का संकेत हो सकता है. हालांकि, अगर आपको कसरत करते समय या आराम करते समय भी सीने में दर्द नहीं होता है. तो यह संकेत है कि आपका दिल स्वस्थ है.

एनर्जी
अगर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करने वाले व्यक्ति हैं, तो यह आपके दिल के लिए अच्छा संकेत है. जिन लोगों को दिल में रुकावट या दिल से जुड़ी कोई और समस्या होती है. उन्हें थकान महसूस होने लगती है. यह इस बात का संकेत है कि उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है.

कोलेस्ट्रॉल
नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल का लेवल स्वस्थ दिल का एक और संकेत है. इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करते रहें. साथ ही अपने कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाते रहें. जब आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

सांस लेना
जब आपको सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है. तो यह इस बात का संकेत है कि आपका दिल स्वस्थ है. दिल से जुड़ी बीमारियों के होने पर सांस लेना मुश्किल हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऑक्सीजन दिल और शरीर के दूसरे अंगों तक ठीक से नहीं पहुंच पाती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक 

दिल की धड़कन
अगर आपकी दिल की धड़कन नियमित है, तो यह स्वस्थ दिल का संकेत है. अनियमित दिल की धड़कन, चाहे बहुत तेज़ हो या बहुत धीमी, एक बुरा संकेत हो सकता है क्योंकि यह दिल की बीमारी का संकेत है.

ये भी पढ़ें: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर राम कपूर, नहीं है इसका कोई इलाज

सूजन
हाथों, पैरों, पंजों और टखनों में सूजन हृदय रोग का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका हृदय ठीक से पंप नहीं कर पाता और इन क्षेत्रों को आवश्यक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिसके कारण अंततः सूजन हो जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक सिगरेट पीने से खत्म हो जाते हैं जिंदगी के इतने मिनट, चेन स्मोकर्स को डराने वाली स्टडी आ गई सामने

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget