एक्सप्लोरर

सर्दी में भी आ रहा है पसीना तो इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत, तुरंत करें ये काम

सर्दी में पसीना निकलना कई गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं. इसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. हाइपरथायराइडिज्म, डायबिटीज, हार्ट डिजीज या अन्य गंभीर समस्याओं की वजह से ऐसा हो सकता है.

Winter Sweating Causes : अगर कड़ाके की ठंड में बिना वर्कआउट भी पसीना आ रहा है तो संभलने की जरूरत है, क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है. इसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. क्योंकि ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं. पसीना आने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. गर्मी में पसीना आना नॉर्मल होता है लेकिन ठंड में ऐसा होना ठीक नहीं है. आइए जानते हैं सर्दियों में  पसीना आना कौन-कौन सी बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं.

1. हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis)

इस बीमारी में किसी भी मौसम में ज्यादा पसीना निकलता है लेकिन सर्दियों में चेहरे, हथेलियों और तलवों से बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो यह हाइपरहाइड्रोसिस के संकेत हो सकते हैं. पसीना आने से बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल में रहता है लेकिन इस बीमारी में तापमान कम होने पर भी हथेलियों-तलवों से तेज पसीना निकलता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

2. लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)

सर्दी में पसीना आना लो ब्लड प्रेशर के भी लक्षण हो सकते हैं. इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है. सर्दियों में लो ब्लड प्रेशर की वजह से दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है और वह बंद होने लगती है. इससे पसीना निकलता है और हार्ट बीट बढ़ जाती है. ऐसे में डॉक्टर से मिलना चाहिए.

3. लो शुगर लेवल (Low Sugar Level)

सर्दियों में पसीना आने की वजह शरीर में शुगर लेवल की कमी होना भी है. इंसान का नॉर्मल शुगर लेवल खाली पेट 1 डेसीलीटर ब्लड में करीब 70-100 मिलीग्राम तक होना चाहिए. लेकिन इससे कम होने पर पसीना आने लगते हैं, जो शरीर में शुगर कम होने के लक्षण होता है. ये कंडीशन शुगर के मरीज के लिए खतरनाक हो सकती है.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

4. मेनोपॉज (Menopause)

अगर 50 साल की महिलाओं को सर्दियों में पसीना आ रहा है तो ये मेनोपॉज के लक्षण भी हो सकते हैं. इसकी शुरुआत में हार्मोनल एक्टिविटीज के चलते बहुत ज्यादा पसीना आता है. इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

5. मोटापा (Obesity)

मोटापा की वजह से सर्दियों में पसीना आ सकता है. शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वजह भी इसका एक कारण हो सकता है. ऐसे में ठंड में पसीना निकलने पर सावधान हो जाना चाहिए. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget