एक्सप्लोरर

इन मेकअप टिप्स से बीमारी में भी दिखेंगीं तरोताजा, जानें

अगर आप कभी बीमार हो जाएं तो इन मेकअप टिप्स को अपनाइयें.

कभी-कभी बीमार होने पर हमें कहीं जाना पड़ जाता है तो हमें बीमार से चेहरे को लेकर जाने का मन नहीं करता है और जब भी कोई बीमार होता है तो उसके चेहरे पर सबसे पहला बीमारी का लक्षण होंठ और आंखों से पता चलता है. बीमारी के समय आंखों में सूजन द‍िखती है और होंठ फटे हुए नजर आते हैं. ऐसे में मेकअप का सहारा लेना पड़ता हैं लेकिन जरूरी नहीं है क‍ि आप मेकअप को पूरे चेहरे पर एप्‍लाई करें. बीमारी में कुछ लोगों को दवा के र‍िएक्‍शन से प‍िंपल भी हो जाते हैं पर चेहरे के कुछ खास ह‍िस्‍से में फोकस करके आप बीमारी में भी खूबसूरत द‍िख सकती हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

काजल लगाएं-काजल एप्‍लाई करने के सही तरीके से आंखें आकर्षक भी नजर आती हैं. काजल से आंखों में एक गहराई बनती है ज‍िससे आपके चेहरे के अन्य फीचर ज‍िन्‍हें आप छुपाना चाहती हैं वो ज्‍यादा हाईलाइट नहीं होते जैसे आपके चेहरे पर प‍िंपल है और आप लोगों का ध्‍यान उससे हटाना चाहती हैं तो आप काजल एप्‍लाई करें.

लिप बॉम लगाएं-तबीयत खराब होने पर दवाओं के असर से और पोषक तत्‍वों की कमी से हमारे होंठ ड्राई हो जाते हैं, होठों पर पपड़ी जमने लगती है या खून न‍िकल आता है. ये आपके चेहरे को और ज्‍यादा बीमार द‍िखाते हैं इसल‍िए आप अपने होठों को हाइड्रेट करें साथ ही होठों को हाइड्रेट रखने के ल‍िए ल‍िप बॉम लगाएं.

मॉइश्चराइजर लगाएं-मॉइश्‍चराइजर एप्‍लाई करने से आपके चेहरे पर शाइन आएगी और ये स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग बनाने का आसान तरीका है. आप क्रीम मॉइश्‍चराइजर की जगह एलोवेरा जेल लगा सकती हैं. एलोवेरा जेल को 20 म‍िनट के ल‍िए फ्रीज में रख दें अब ठंडा होने पर चेहरे पर लगाकर अच्‍छी तरह से मसाज करें.

ग्रीन-टी बैग लगाएं-ग्रीन टी बैग को आंखों के नीचे रखें फिर 20 मिनट बाद हटा लें, आप देखेंगे क‍ि आंखों के नीचे की सूजन गायब हो गई है. आंखों के नीचे टी बैग रखने से पहले आप उसे 20 म‍िनट के ल‍िए फ्रीज में भी जरूर रखें. इससे टी बैग की ठंडक आपकी आंखों को आराम पहुंचाएगी.

आईशैडो लगाएं-आप आंखों पर हल्‍का आईशैडो लगा सकती हैं या चाहें तो काजल या ल‍िप्‍सट‍िक से थोड़ा प्रोडक्‍ट लेकर आंखों की आईल‍िड्स पर लगा सकती हैं. ज्‍यादातर लोग जब बीमार पड़ते हैं तो उनकी आंखें सूज जाती हैं, अगर आप आईशैडो एप्‍लाई करेंगी तो आंखों की सूजन छुप जाएगी.

ये भी पढ़ें-Homemade Hair Care Tips: नारियल हेयर क्रीम से घर पर करें हेयर स्पा, जानें हेयर स्पाक्रीम बनाने की विधि

गर्मी में पहनें ये फैब्रिक, शरीर के लिए होता है आरामदायक

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 13 March 2026: आज दशा माता व्रत, पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
आज दशा माता व्रत, पूजा का मुहूर्त, योग और पंचांग देखें
Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget