एक्सप्लोरर

गर्मियों में गुलाब जल का इस्तेमाल कर रखें अपनी त्वचा का ख्याल, जानिए क्या हैं इसके फायदे

गुलाब जल का रोजाना उपयोग तनाव काम करने में मदद करता है और हमारे मूड को भी बेहतर रखता है. आंखों में जलन होने पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर आप थोड़े ही समय में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. आप इसे आई ड्राॅप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

गर्मी का मौसम आते ही हमें अपनी त्वचा का ख्याल रखने की खास जरुरत होती है. इसमें गुलाब जल बेहद फायदेमंद होता है. अपनी त्वचा और बालों के साथ साथ आप तनाव कम करने के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये गर्मी से आपकी त्वचा पर पड़ने वाले अनेकों दुष्प्रभावों जैसे रूखापन, झुर्रियां, थकान और बेचैनी को दूर रखने में मदद करता है. गुलाब जल के उपयोग से त्वचा की नमी बरकरार रहती है इसके अलावा आंखों में जलन होने पर उसे ठंडक पहुंचाने में भी गुलाब जल मदद करता है. इसे न सिर्फ काॅस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि ये कई घरेलू नुस्खों में भी कारगर है. गुलाब जल का रोजाना इस्तेमाल कर आप भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं.

आइए जानते है क्या हैं गुलाब जल के फायदे 

सनबर्न से करता है बचाव 

गर्मियों में तेज़ धूप के चलते कई बार हमें त्वचा में जलन महसूस होती है और चेहरे पर लाल निशान भी पड़ जाते हैं. एलर्जी या इम्यून सिस्टम कमजोर होने के चलते ये परेशानी होती है. अगर आप बाहर निकलने से पहले शरीर पर थोड़ा गुलाब जल लगा लेते हैं तो धूप का असर नहीं होगा और साथ ही ठंडक भी महसूस होगी. इसके अलावा आप अपने चेहरे व शरीर के अन्य खुले हिस्सों को गुलाब जल से साफ कर सकते हैं. इससे आपके चेहरे व अन्य हिस्सों से गंदगी साफ हो ही जाती है. इसके रोजाना इस्तेमाल से ना सिर्फ जलन और लाल निशान से राहत मिलती है बल्कि ये हमारी त्वचा को निखारने में भी मदद करता है.

कील-मुंहासों से करता है बचाव 

गुलाब जल एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट के रूप में हमारी त्वचा के pH balance को बरकरार रखता है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखने और हमारे चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को मिटाने में मदद करता है, साथ ही उन बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जो कील-मुंहासों का कारण बनते हैं. ये त्वचा पर पड़े हल्के कटे के निशान को भी धीरे- धीरे कर खत्म कर देता है. आंखों के नीचे पड़ जाने वाले काले-धब्बे हटाने के लिए भी हम गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं. चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों को दूर रखने में भी ये हमारी मदद करता है.

बालों के लिए भी है फायदेमंद 

गुलाब जल के रोजाना इस्तेमाल से आप अपने रूखे और बेजान बालों को भी खूबसूरती प्रदान कर सकते हैं. इस से हमारे बालों में जमा अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद मिलती है, और रूखे, उलझे व बेजान बालों में नई जान आ जाती है. इसके अलावा गुलाब जल से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. डेंडरफ की समस्या से निजात दिलाने में भी गुलाब जल बेहद कारगर साबित होता है.

यह भी पढ़ें 

Health Tips: प्याज खाने से होते हैं नुकसान, हो सकती है कई परेशानियां

Phulera Dooj 2021: इस दिन से होती है होली की शुरुआत, जानें क्या है इस पवित्र त्योहार के पीछे की कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget