एक्सप्लोरर

क्या बालों को फिर से उगाने में असरदार है प्याज का रस? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

बालों को फिर से उगने में प्याज का रस कितना असरदार है, इसको लेकर बड़े स्तर पर रिसर्च नहीं किया गया है. रिसर्च से पता चलता है कि अगर स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने से कुछ लोगों के बाल फिर से उग सकते हैं.

Pyaaz Ka Ras : आज की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बालों का झड़ना या गंजापन की समस्या आम होती जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खराब रहन-सहन और आहार में पौष्टिकता की कमी  से इस तरह की परेशानियां ज्यादा हो रही है. बालों को झड़ने से रोकने और दोबारा बालों को उगाने का दावा करने वाले बहुत से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं. वहीं, यह भी माना जाता है कि प्याज का रस बालों (Onion juice for hair) के लिए काफी प्रभावी है. यह भी कहा जाता है कि अगर किसी के बाल झड़ रहे हैं तो प्याज का रस लगाने से उनका झड़ना बंद हो जाता है और नए बाल भी उग जाते हैं. लेकिन क्या वाकई में बालों के लिए प्याज का रस इतना असरदार है. आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस..
 
प्याज का रस कितना फायदेमंद
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी का दावा है कि बालों का झड़ना या गंजापन के पीछे का कारण जेनेटिक होता है. इसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है. कुछ दवाईयों के साइड इफेक्ट्स और हार्मोनल प्रॉब्लम्स की वजह से भी बाल झड़ते हैं. मेडिकल रिपोर्ट्स का दावा है कि अगर प्याज का रस इस्तेमाल किया जाए तो यह बालों की कई तरह की समस्याओं को खत्म कर सकता है, जिसमें एलोपीसिया, स्कैल्प में खुजली या सूखापन को दूर करना,  बालों का झड़ना रोकना, ड्रैंडफ, समय से पहले बालों का सफेद होना या नए बालों का ग्रोथ करना. 

क्या सचमुच असरदार है प्याज का रस

बालों को फिर से उगने में प्याज का रस कितना असरदार है, इसको लेकर बड़े स्तर पर रिसर्च नहीं किया गया है। जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में छपे एक छोटे से रिसर्च से पता चलता है कि अगर स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने से कुछ लोगों के बाल फिर से उग सकते हैं. इस रिसर्च में पाया गया कि अगर दिन में दो बार प्याज का रस लगाया जाए तो 2 हफ्ते में बालों की ग्रोथ होने लगती है. करीब 74 प्रतिशत प्रतिभागियों में 4 हफ्ते बाद कुछ बाल उग आए थे। वहीं, 6 हफ्ते में करीब 87 प्रतिशत प्रतिभागियों के बाल उगे थे.

प्याज का रस के पीछे का साइंस

रिसर्च के मुताबिक, प्याज का रस बालों में लगाने से यह जड़ों तक पहुंचकर उनतक पोषक तत्व पहुंचाता है. इससे बाल मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ सुधरती है. बालों का टूटना और पतला होना भी कम होता है. बालों को फिर से बढ़ने के लिए डायट्री सल्फर की आवश्यकता होती है.सल्फर एंजाइम और प्रोटीन का पर्याप्त उत्पादन करने में मदद करता है. प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के ग्रोथ के लिए मदद हो सकता है.

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि प्याज के रस से कुछ लोगों का बालों का ग्रोथ हो सकता है लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद हो यह आवश्यक नहीं है. प्याज के रस से तेजी से बाल नहीं उगते हैं. इसका पॉजिटिव रिजल्ट आने में कई हफ्तों का वक्त लग सकता है, ऐसा हो ही यह भी जरूरी नहीं है. बालों की समस्या के निदान के लिए स्किन एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget