एक्सप्लोरर

इन हेयर स्टाइल से नहीं लगेगा आपका चेहरा भारी, पाएं एकदम स्लिम लुक

इस बार गर्मियों में आप भी ट्राई करें इन हेयर स्टाइल को जिससे आप लगेगीं स्लिम और स्मार्ट.

हर किसी को अपने चेहरे पर एक अच्छी हेयर स्टाइल चाहिए होती है जिससे उसके चेहरे की खूबसूरती निखर के सामने आये. लेकिन हर किसी के चेहरे का फीचर्स अलग होता है सबके चेहरे पर एक ही तरह की हेयर स्टाइल नहीं अच्छी लग सकती है. हर किसी को उसके फेस के हिसाब से हेयर स्टाइल करवानी पड़ती है. ऐसे में अगर आपका चेहरा गोल है तो आपको ऐसा हेयर स्टाइल अपनाना चाहिए जो आपके चेहरे को कुछ हल्का दिखाने में हेल्पफुल हो अगर आपका लुक पूरा परफेक्ट नहीं होगा तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी डाउन हो सकता है तो ऐसे में आप अपने लिए एक अच्छा हेयर स्टाइल चुनें जिससे आप स्लिम के साथ-साथ स्मार्ट भी लगें.आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर स्टाइल के बारे में.

1- अप-डू हेयर स्टाइल- ये हेयर स्टाइल आप केवल तभी बना सकती हैं जब आपकी बाल काफी लंबे हों ये हेयर स्टाइल आपके चेहरे को पतला और लंबा दिखाने में मदद करता है. हाई पोनी या ट्विस्टेड बन बनाने से ये तुरंत ही चेहरे को लंबा और पतला होने का आभास कराता है. अगर आप कहीं जाने की जल्दी में हैं और बाल झाड़ने का आपके पास समय नहीं है तो ऐसे में आप बड़ी आसानी से ये हेयर स्टाइल अपना सकती हैं. इस हेयर स्टाइल की सबसे ख़ास बात है कि बाल ऊपर की तरफ बंधे रहने के कारण आपको गर्मी कुछ कम लगेगी.

2- बॉबकट हेयर स्टाइल- अगर आपका फेस थोड़ा चबी है तो ये हेयर स्टाइल आपके चेहरे को थोड़ा स्लिम लुक दे सकता है. लेकिन ये हेयर स्टाइल वेवी और कर्ली बालों पर सूट नहीं करेगा हां, अगर आपके बाल एकदम स्ट्रेट हैं तो ये हेयर कट आपके चेहरे पर खूब फबेगा. आप इस हेयर कट को पिक्सी कट के साथ फ्यूजन हेयरस्टाइल के साथ भी करवा सकती हैं आप रेज़र कट फ्यूजन के साथ बॉब कट भी ट्राई कर सकती हैं.

3- बीच वेव्स हेयर स्टाइल- बीच वेव्स हेयर स्टाइल आप किसी भी समय और किसी भी मौके पर ट्राई कर सकती हैं, इस हेयर स्टाइल में सबसे ख़ास बात है कि इस हेयर स्टाइल को बनाना बेहद आसान है. बालों के बीच वेव्स आपके चेहरे को कुछ स्लिम  दिखाने में मदद करती है.

4- फ्रिंज बैंग्स हेयर स्टाइल- अगर आपका चेहरा गोल है और आपके बाल लम्बे हैं तो फ्रिंज बैंग्स या कर्टेन बैंग्स आपपर बहुत सूट करेगा. ये आपके चेहरे को आकर्षक दिखाने में मदद कर सकता है अगर आपके बाल थोड़े वेवी हैं तो बैंग्स वाला हेयर स्टाइल आपके चेहरे पर अच्छा लगेगा साथ ही आप अपनी पसंद के हिसाब से बैंग्स का प्रकार चुन सकती हैं.

5- पिक्सी कट हेयर स्टाइल- पिक्सी कट हेयर स्टाइल गर्मियों के मौसम में आपको काफी क्यूट लुक दे सकता है साथ ही यह हेयर स्टाइल लो मेंटेनेंस भी है. दरअसल जितने कम बाल होंगे उतना ही कम समय उन्हें स्टाइल करने में लगेगा. फुलर बैंग के साथ पिक्सी कट हेयर स्टाइल आपके चेहरे को काफी हल्का लुक देने में मदद कर सकता है अगर आपका चेहरा हार्ट शेप है तो पिक्सी कट हेयर स्टाइल आपके चेहरे को बैलेंस लुक देने में काफी हेल्पफुल रहेगा.

ये भी पढ़ें: हेयर केराटिन ट्रीटमेंट करवाने का है प्लान तो, जान लें इसके फायदे और नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget