एक्सप्लोरर

क्या होता है ड्राई शैंपू, बालों के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक?

ड्राई शैंपू एक इमरजेंसी हेयर केयर प्रोडक्ट है, जो जल्दी से बालों को फ्रेश लुक देता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे कभी-कभार ही इस्तेमाल करना चाहिए.

Dry Shampoo : सिल्की, शाइनी और घने बाल हर किसी की चाहत होती है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी हेयर प्रॉब्लम्स से जूझ रहा है. हर दिन बालों की केयर करना और शैंपू करना भी संभव नहीं है.  ऐसे में ड्राई शैंपू (Dry Shampoo) एक आसान और अच्छा विकल्प बनकर सामने आया, जिसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि यह  शैंपू आपके बालों के लिए फायदेमंद है या इसके कुछ नुकसान भी हैं. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं...

ड्राई शैंपू क्या होता है

ड्राई शैंपू एक ऐसा हेयर प्रोडक्ट है जो बालों की ऑयलनेस और गंदगी को बिना पानी के हटाने में मदद करता है. यह स्प्रे, पाउडर या फोम के रूप में उपलब्ध होता है. इसे सिर की स्कैल्प पर स्प्रे या अप्लाई करने से बाल तुरंत फ्रेश और वॉल्यूम वाले दिखने लगते हैं. इस शैंपू को हाइब्रिड शैंपू (Hybrid Shampoo) भी कहते हैं. यह बिना पानी के भी बालों की सफाई बिल्कुल नॉर्मल शैंपू जैसा ही करता है. ड्राइई शैंपू ज्यादातर कॉर्न स्टार्च या राइस स्टार्च से बनता है.

ड्राई शैंपू बालों के लिए कितना फायदेमंद

1. ड्राई शैंपू एक्स्ट्रा ऑयल और ग्रीस को सोखकर बालों को ताजा लुक देता है.

2. सुबह जल्दी या किसी जरूरी मीटिंग या ऑफिस से पहले इसे लगाकर मिनटों में बाल फ्रेश किए जा सकते हैं.

3. बाल धोने के बाद स्टाइल जल्दी खराब हो सकता है, लेकिन ड्राई शैंपू हेयरस्टाइल बरकरार रखता है. 

4. बार-बार बाल धोने से नेचुरल ऑयल हट जाता है, जिससे बाल रूखे हो सकते हैं. ड्राई शैंपू इसका बेहतर विकल्प हो सकता है.

ड्राई शैंपू से बालों को नुकसान:

1. ड्राई शैंपू स्कैल्प को अच्छे से साफ नहीं करता, जिससे डैंड्रफ और खुजली हो सकती है.

2. कुछ ड्राई शैंपू में एल्कोहल और केमिकल्स होते हैं, जो स्कैल्प को ड्राई और बालों को कमजोर कर सकते हैं.

3. रेगुलर तौर से इसका इस्तेमाल बालों को जड़ से कमजोर कर सकता है, जिससे हेयरफॉल (Hair Fall) की समस्या हो सकती है.

4. कुछ ड्राई शैंपू लगाने के बाद स्कैल्प पर सफेद पाउडर जैसा असर दिखता है, जिससे बाल बेजान लग सकते हैं.

ड्राई शैंपू का सही इस्तेमाल कैसे करें

इसे सिर्फ 2-3 दिन में एक बार ही इस्तेमाल करें.

ड्राई शैंपू को 20-25 cm की दूरी से स्प्रे करें और अच्छे से स्कैल्प में मसाज करें.

बालों को बाद में ब्रश या कंघी से सही तरीके से सेट करें.

केमिकल फ्री और नेचुरल ड्राई शैंपू चुनें, जिसमें हार्श केमिकल्स न हों.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget