एक्सप्लोरर

Ghee Purity Check: घी असली है या नकली, इन आसान तरीकों से घर बैठे लगाएं पता

Ghee Purity Check: नकली घी बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है. इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं कि आप किस तरह से असली और नकली घी में अंतर जान सकते हैं.

How To Check Ghee Purity: गर्म-गर्म रोटियों में घी लगा दिया जाए या दाल में दो चम्मच घी डाल लिया जाए, तो इससे इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. कई सारे पकवानों को बनाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी वजह ये है कि घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद चीज होती है. किचन में मसालों के साथ अगर कोई चीज घर-घर में देखने को मिलती है, तो वो घी है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप जिस घी को खा रहे हैं, वो कितना शुद्ध है? क्या आपको यकीन है कि उसमें मिलावट नहीं की गई है? 

ऐसा भी हो सकता है कि जिस घी का आप सेवन कर रहे हैं, वो असली ही नहीं है. उसे किसी मिलावटी पदार्थ के जरिए तैयार किया गया है. ऐसा होने की गुंजाइश बहुत ज्यादा होती है. दरअसल, आए दिन अखबार और टीवी की सुर्खियों में नकली घी की खबरें देखने को मिल जाती हैं. कई बार तो बड़े-बड़े ब्रांड भी नकली घी बेचते हुए पाए गए हैं. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि अगर घी मिलावटी है तो इसका पता कैसे लगाया जाए. चलिए आज आपको असली और नकली घी के बीच अंतर पता लगाने का सही तरीका बताते हैं.

ऐसे पहचानें घी की शुद्धता

गर्म करना: घी को चेक करने का सबसे आसान तरीका उसे गर्म करना है. घी को गर्म करने पर अगर वह तुरंत पिघलकर भूरे रंग का हो रहा है, तो इसका मतलब है कि घी बिल्कुल शुद्ध है. अगर गर्म करने के दौरान वह भूरा होने के बजाय पीला होने लगा है, तो समझ जाइए कि इसमें कुछ मिलाया गया है. 

हथेली पर रगड़ना: घी की शुद्धता को अपने हाथों से भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको थोड़ा सा घी लेना है और उसे अपनी हथेली पर रगड़ना है. अगर वह तुरंत पिघलने लगे, तो इसका मतलब है कि घी पूरी तरह से शुद्ध है. अगर इसका उलटा होता है यानी कि वह नहीं पिघलता है, तो संभवतः उसमें मिलावट की गई है. 

नमक से टेस्टिंग: घी असली है या नकली, इसका राज आपके घर पर रखा नमक भी खोल सकता है. एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच घी डाल लें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर उसे 20 मिनट तक छोड़ दें. अगर आपको घी में कोई कलर नीं दिखता है, तो वह पूरी तरह शुद्ध है. 

पानी का इस्तेमाल: पानी के जरिए भी घी की शुद्धता की टेस्टिंग की जा सकती है. एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालिए. अगर घी पानी के ऊपर तैरता हुआ दिख जाए, तो वह असली है. वहीं, अगर घी तैरने के बजाय गिलास में नीचे जमने लगे तो इसका मतलब हुआ कि उसमें मिलावट की गई है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Banana For Piles: पाइल्स का जड़ से खात्मा करेगा केला, जानिए कब और कितने केले खाने से मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

Embed widget