एक्सप्लोरर

Banana For Piles: पाइल्स का जड़ से खात्मा करेगा केला, जानिए कब और कितने केले खाने से मिलेगा फायदा

क्या आपको मालूम है कि केला खाना कितना फायदेमंद हो सकता है. केले के सेवन से पाइल्स जैसी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि केले के जरिए पाइल्स को कैसे ठीक किया जा सकता है.

किसी को अगर पाचन संबंधी समस्या हो जाए, तो ये उसके लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है. पाइल्स या कहें बवासीर खासतौर पर किसी के लिए भी बहुत खराब हो सकता है. पाइल्स की ज्यादातर समस्या तब शुरू होती है, जब डाइट में फाइबर और पानी की कमी होने लगती है. इसकी वजह से कब्ज होता है और ये बीमारी बढ़ते-बढ़ते पाइल्स का रूप धारण कर लेती है. कई सारे घरेलू तरीकों से पाइल्स का इलाज किया जाता है. इसमें केला खाना सबसे लाभकारी ऑप्शन में से एक माना जाता है. 

पाचन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए ताजे फलों और सब्जियों को सबसे अच्छा माना जाता है. इनके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम और मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है. पेट में खाना नहीं पचने की वजह से भी बवासीर हो सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केले को एक ऐसे फल के तौर पर जाना जाता है, जो कब्ज के लिए रामबाण है. कब्ज की वजह से बवासीर की शुरुआत होती है. ऐसे में अगर पाइल्स का इलाज करना है, तो केले को इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना जरूरी है. 

कैसे करें केले का इस्तेमाल?

अगर किसी को लंबे समय से कब्ज है, तो इसकी वजह से उसके मलाशय और गुदा में नसों में सूजन आ जाती है, जो बवासीर का कारण बनते हैं. ऐसा होने पर उस व्यक्ति को काफी दर्द सहना पड़ता है. बवासीर यानी पाइल्स से निपटने के लिए घरेलू उपचार और मेडिकल ट्रीटमेंट दोनों ही उपलब्ध हैं. हालांकि, अगर आप अपनी डाइट को ठीक ढंग से बरकरार रखते हैं, तो इस समस्या से निपटा जा सकता है. 

शरीर में पानी और फाइबर की मात्रा का होना बहुत जरूरी है. यही वजह है कि कब्ज से निपटने के लिए सबसे जरूरी फल केला होता है. इसमें नेचुरल लैक्सेटिव होते हैं, जो कब्ज को दूर भगाते हैं. अगर कोई बवासीर से परेशान है, तो वह केले का सेवन कर सकता है. इससे उसके पेट को आराम मिलेगा और मल त्यागना आसान हो जाएगा. इस दौरान दर्द का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. 

केले के भीतर कई सारे एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो बवासीर की वजह से प्रभावित हुए हिस्से में बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं. बवासीर से निपटने के लिए हमेशा पका हुआ केला खाना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने से पहले दो केले खाना और फिर फाइबर युक्त भोजन करना बवासीर से निपटने का सही तरीका है. इसके साथ ही भरपूर पानी पीना भी जरूरी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोक सकता है ये गुणकारी तेल, बस जान लें लगाने का सही तरीका क्या है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget