एक्सप्लोरर

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर इस जगह है लकी ड्रा जीतने का मौका, इनाम में हैं महंगे सामान

चेन्नई के नजदीक मछुआरों की बस्ती में गैर सरकारी संगठनों के एक समूह ने टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए इनाम की पेशकश कर रहा है. लकी ड्रॉ में वैक्सीन का डोज लगवाने पर वाशिंग मशीन, बाइक, सोने के सिक्के जीतने का मौका दिया गया है.

गैर सरकारी संगठनों के समूह ने लोगों में वैक्सीन संकोच दूर करने और टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने का अनोखा रास्ता निकाला है. उसके लिए वैक्सीन को न सिर्फ मुफ्त रखा गया है बल्कि अगर आप भाग्यशाली हुए तो इनाम में सोने के सिक्के, बाइक, वाशिंग मशीन और कई घरेलू सामान भी जीत सकते हैं.

वैक्सीन लगवाने पर आकर्षक इनाम जीतने का मौका 

चेन्नई शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर दर्शनीय मछुआरों की बस्ती कोवालम है. 16,000 से ज्यादा लोगों की बस्ती का मुख्य पेशा मछली पकड़ना, पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स है. हालांकि, गांव के लिए जिंदगी आसान नहीं रही है और उसके निवासियों पर महामारी का जबरदस्त प्रभाव पड़ा. लोगों के मुताबिक, उनके गांव में कोविड-19 के बहुत ज्यादा मामले नहीं थे, लेकिन उनकी आजीविका को नुकसान पहुंचा. पर्यटकों का आना रुक गया, स्पोर्ट्स गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गईं और सर्फिंग त्योहार को आयोजित करने का कोई जरिया नहीं रहा जिससे गांव में भीड़ को आकर्षित किया जा सके. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही गलत सूचनाओं और अफवाहों ने भी स्थिति को बिगाड़ने का काम किया.

टीकाकरण को बढ़ावा देने की अनोखी तरकीब

हालांकि, इस स्थिति में गैर सरकारी संगठनों ने लोगों की मुसीबत कम करने का सबसे बड़ा काम किया. गांव में महामारी के दौरान हेल्पलाइन की स्थापना की गई और लोगों की जरूरतों का किराना सामान, मास्क, इम्यूनिटी बूस्टर घर-घर पहुंचाया गया. लोगों का कहना है कि जब वैक्सीन मुहैया हो गई, तो गांववालों ने वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया. उनके लिए पात्र लोगों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना टेढ़ी खीर साबित हुआ. उस वक्त उनके मन में एक विचार आया कि क्यों न वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए बल्कि उनकी जिंदगी में खुशी लाने का कुछ अलग प्रयास भी किया जाए. उन प्रयासों में से एक प्लेट बिरयानी, नए ब्रांड की बाइक, सोने के सिक्के, वाशिंग मशीन के अलावा घरेलू सामान भी हो सकते हैं.

सीएन रामदास और शिराज ट्रस्ट के साथ साझेदारी में एसटीएफ फाउंडेशन ने गांव में टीकाकरण अभियान को धार देने के लिए दो तरफा रणनीति बनाई. पहला अल्पकालीन प्रोत्साहन जैसे मोबाइल फोन रिचार्ज और एक प्लेट बिरयानी और दूसरा दीर्घकालीन बंपर प्राइज जैसे लकी ड्रा में आकर्षक इनाम की पेशकश की गई. गांववालों को टीकाकरण केंद्र तक लाने और पहुंचाने की भी सुविधा मुफ्त दी गई. वैक्सीन लगवाने वाले शख्स को एक टोकन और रसीद से प्रावधान किया गया कि बाद में उसका इस्तेमाल बंपर लकी ड्रा के लिए हो सके. गैर सरकारी संगठनों की मुहिम रंग लाई और 6400 पात्र लोगों में से 640 का सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया जा चुका.

उसके अलावा, 200 से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है. गैर सरकारी संगठनों को उम्मीद है कि गांव में आकर्षक इनाम की खबर फैलने के साथ रजिस्ट्रेशन करानेवालों की संख्या में इजाफा होगा और जल्द से जल्द पात्र पूरी आबादी का टीकाकरण किया जा सकेगा. लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है ताकि टीकाकरण के लिए उनकी लिस्ट बनाई जा सके. वर्तमान में रोजाना 100 डोज लगाए जा रहे हैं और संख्या आगे बढ़ने की उम्मीद है. साझेदार गैर सरकारी संगठन और स्वास्थ्य विभाग खूबसूरत तटीय बस्ती और सर्फिंग हॉटस्पॉट को मॉडल टीकाकरण गांव होने के नाते नक्शे पर जगह देने का मंसूबा बना रहा है.

Exercise Benefits: जब आपको डायबिटीज की बीमारी हो, तो जानिए व्यायाम के महत्व

आखिर क्यों उम्र में खुद से बड़ी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं पुरुष, जानिए वो 9 कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget