साड़ी से लेकर सूट और बोल्ड ड्रेस तक, Shilpa Shetty का हर स्टाइल है लाजवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उन हसीनाओं में से एक हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ-साथ और हसीन होती जा रही हैं. 46 साल की उम्र में उनका फिगर और फिटनेस लाजवाब है.

Shilpa Shetty Style: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) उम्र को मात देती हुई आगे बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके जैसा फिगर पाना हर लड़की की ख्वाहिश होती है लेकिन इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की जरूरत होती है. वहीं शिल्पा (Shilpa Shetty Kundra) अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी मशहूर हैं. उनके परफेक्ट फिगर पर हर ड्रेस जचती है. शिल्पा (Shilpa Shetty Kundra) कुछ भी पहने वो उनपर खिलता है. शिल्पा (Shilpa Shetty Kundra) अच्छी तरह से जानती हैं कि उनके स्लिम फिगर पर हर आउटफिट अच्छा लगता है. कलर की बात करें तो शिल्पा (Shilpa Shetty Kundra) को यैलो कलर कुछ ज्यादा ही पसंद है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हमें इस बात के कई सबूत मिले हैं.
View this post on Instagram
शुरुआत करते हैं शिल्पा के इंडियन लुक के साथ, जिसमें उन्होंने एक यैलो कलर के लहंगे का चुनाव किया है. लहंगे पर पिंक कलर का प्रिंट था जिसे उन्होंने पिंक स्लीवलेस ब्लाउज और दुपट्टे के साथ कैरी किया था. ये लहंगा किसी भी मेहंदी या हल्दी समारोह के लिए परफेक्ट विकल्प है.
View this post on Instagram
अपने अगले लुक के लिए शिल्पा ने ऑल यैलो को चुना. उन्होंने यैलो पैंसिल स्कर्ट के साथ शाइनी यैलो शर्ट का चुनाव किया. उनकी शर्ट की बाजू में लंबी ट्रेन थी जो इस लुक को और खास बना रही थीं. स्टेटमेंट ज्वैलरी और मैचिंग हील्स के साथ शिल्पा ने इस लुक को पूरा किया था.
View this post on Instagram
एक बार फिर शिल्पा ने यैलो कलर के लिए अपने प्यार को शो किया. उन्होंने यहां एक प्लेन पीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने एमरेल्ड ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया था. स्मोकी आइज और खुले बालों ने उनके लुक को परफेक्ट टच दिया.
यह भी पढ़ेंः
पुलिस रेड के दौरान रो पड़ी थीं Shilpa Shetty, Raj Kundra से भी हुई थी बहस!
43 साल की Tanishaa Mukerji ने बिन शादी मां बनने के लिए उठाया था ये कदम, अब कही ये बात
























