एक्सप्लोरर

Watermelon Storage: तरबूज को फ्रिज में रखने से नष्ट हो जाते हैं इसके पोषक तत्व?

Watermelon: ज्यादातर लोग तरबूज को फ्रिज में रखकर ठंडा करके खाना पसंद करते हैं. जानिए इसे फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं और इसका असर क्या होता है.

Best way to store Watermelon: गर्मियों में अक्सर लोग फलों को ठंडा करके खाते हैं क्योंकि इस मौसम में ठंडी चीजें ज्यादा अच्छी लगती हैं, लेकिन अगर आप तरबूज (Watermelon) को फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो ये गलती न करें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज में ठंडा किया तरबूज खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है. 

तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है. ये गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखता है. इसके अलावा इसमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद (Watermelon Benefits) हैं. तरबूज में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट और फाइबर होता है और इसलिए जब आप इसे खाते हैं तो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. इसे वेट लॉस (Weight Loss) के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप तरबूज को फ्रिज में रखकर ठंडा करके खाते हैं तो आपको इसका पूरा पोषण नहीं मिलेगा.

कम हो जाते हैं पोषक तत्व

दुनियाभर में हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि तरबूज को ठंडा करके खाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते है. 'जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री' में साल 2009 में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, तरबूज को ठंडा करने से इसमें मौजूद लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन तत्वों में कमी आती है.  ठंडा करने से इसमें मौजूद कैरोटेनॉइड लेवल 11 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सामान्य तापमान पर भी तरबूज को बिना काटे आप आराम से कुछ दिन तक रख सकते हैं, लेकिन अगर इसे काटते हैं तो जल्द से जल्द खा लें. कोशिश करें कि तरबूज को फ्रिज में स्टोर न ही करें. वहीं अगर रखने की जरूरत पड़ती भी है, तो इसे काटकर नहीं, साबुत रखें और खाने से कुछ देर पहले तापमान सामान्य करके ही काटें.

ठंडा तरबूज खाने के नुकसान

फ्रिज में तरबूज को स्टोर करने से न सिर्फ इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, इसका एक नुकसान ये भी है कि बहुत ज्यादा ठंडा तरबूज खाने से आपका गला खराब हो सकता है. इसके अलावा अगर ये काफी देर पहले से काटकर रखा गया हो तो इससे फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है.

अगर आप रात में तरबूज को काटकर फ्रिज में रखते हैं और अगले दिन सुबह इसे खाते हैं तो ये आपको फायदा नहीं, नुकसान पहुंचाएगा. इसलिए हमेशा ताजा कटा हुआ तरबूज ही खाएं. वहीं अगर आपने इसे फ्रिज में रखा भी है तो खाने से थोड़ी देर पहले इसे फ्रिज से बाहर निकालकर रख लें. जब इसका तापमान सामान्य हो जाए, तभी इसे खाएं.

यह भी पढ़ें:

High Protein Dosa: वजन घटाना है? घर पर बनाएं हाई प्रोटीन डोसा, ये है रेसिपी

Summer Diet: गर्मियों में अनानास को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल, मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया

Embed widget