एक्सप्लोरर

एक बार जरूर ट्राई करें काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी... बनाना है बेहद आसान! फटाफट नोट करें रेसिपी

डिनर या लंच में कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन हो तो मसाला खिचड़ी एक बेहतर विकल्प होता है.काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी की रेसिपी जानिए यहां

Kathiyawadi Khichdi Recipe: खिचड़ी एक बहुत ही पौष्टिक खाना है. आज के दौर में खिचड़ी लोग तभी खाते हैं जब तबीयत नासाज होती है.क्योंकि यह बहुत ही सादे तरीके से बनाया जाता है. लेकिन आज हम आपको काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये बहुत ही टेस्टी और स्पेशल होती है. आप इस रेसिपी को डिनर या लंच में बना सकते हैं या कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन हो तो मसाला खिचड़ी एक बेहतर विकल्प होता है. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है और यह काफी कम वक्त में बनकर तैयार हो जाती है. इसमें डलने वाले मसाले इस खिचड़ी का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं तो चलिए जानते हैं काठियावाड़ी खिचड़ी बनाने की रेसिपी.
 

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी की सामग्री

  • चावल एक कटोरी
  • मूंग दाल छिलके वाली एक कटोरी
  • प्याज एक
  • आलू एक
  • अदरक ग्रेटेड 1 टीस्पून
  • लहसुन की कलियां 6
  • हरि लहसुन कटी हुई एक टेबलस्पून
  • मटर आधा कटोरी
  • कटी हुई एक टमाटर
  • हल्दी आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला आधा टीस्पून
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ 3 टेबलस्पून
  • तेल जरूरत के मुताबिक
  • नमक स्वाद अनुसार

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी बनाने की विधि

  • काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को साफ करके धो लें.
  • अब आलू प्याज टमाटर को काट लें, प्रेशर कुकर में दाल चावल डालने दें.
  • कुकर में कटे हुए आलू, मटर, हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डालकर चावल से 4 गुना पानी डालकर खिचड़ी उबाल लें.
  • अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटा हुआ लहसुन और चुटकी भर हींग डालकर भूनें.
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी लहसुन डालकर लगभग 1 मिनट तक भूनें.
  • इसमें बारीक कटे टमाटर, हरी मिर्च,गरम मसाला और थोड़ी सी हल्दी डालकर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ने लगे.
  • थोड़ा पानी डालकर उबाल आ जाए तो रखी हुई खिचड़ी डाल इसमें डाल दें.
  • इसे 3 मिनट तक पकाएं, तैयार है आपकी काठियावाड़ी खिचड़ी.
  • सर्व करने के दौरान और आप ऊपर से घी डाल कर खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट हेल्दी है! यह सोचकर अगर आप खूब दबाकर खाते हैं तो संभल जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget