एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए इस बार मैदे से नहीं बेसन से बनाएं कप केक, टेस्ट करते ही खुश हो जाएंगे

बसन के लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, इस बार बेसन का कपकेक ट्राई कीजिए..ये बहुत ही ईजी और टेस्टी रेसिपी है

Besan Cup cake:सर्दियों में अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है, बच्चों को भी मीठा बहुत पसंद होता है. खासकर अगर उनका मन पसंदीदा कपकेक मिल जाए तब तो दिन बन जाता है. अगर आप बाहर से कपकेक बच्चों को खिला कर थक चुकी हैं तो आप घर में कप केक तैयार कर सकती हैं, लेकिन इस बार आप मैदे से नहीं बल्कि बेसन से कपकेक ( Gram flour Cupcake) ट्राई कीजिए. ये बहुत ही टेस्टी और फ्लफी बनता है, वैसे बेसन के कप केक ( Gram flour Cupcake) के बारे में हम सब नहीं जानते थे लेकिन इसे हम से रूबरू कराया है शेफ कुणाल कपूर ने. उन्होंने ये केक की रेसिपी अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की है.जानिए बेसन के कप केक बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • 3/4 कप- चीनी
  • 1/2 कप- मक्खन
  • 1 कप -दही
  • 1चम्मच -बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच- मीठा सोडा
  • 1 कप- बेसन
  • चुटकी भर इलायची पाउडर
  • डार्क चॉकलेट- अगर जरूरत हो तब
  • व्हाइपिंग क्रीम- जरूरत के मुताबिक
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

कैसे बनाएं बेसन का कप केक

  • बेसन कप केक ( Gram flour Cupcake) बनाने के लिए एक कटोरी में आधा कप मक्खन और तीन चौथाई कप चीनी डालें.
  • चीनी और मक्खन को तब तक चलाती रहे तब तक यह फ्लफी ना हो जाए, इसका रंग पेल वाइट में ना बदल जाए.
  • अब इसमें एक कप दही डालिए, दही को ज्यादा मिलाना नहीं है.
  • एक दूसरे बाउल में एक कप बेसन डालें, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच मीठा सोडा और चुटकी भर इलायची डालकर मिलाएं.
  • अब इन सभी चीजों को मिक्स करके एक जगह रख लें, ध्यान रहे इसमें कोई लंप्स ना बने. अब इसको बटर और दही वाले मिश्रण में अच्छे से मिलाएं.
  • अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रिहीट कर लें,बेकिंग टिन में थोड़ा सा मक्खन लगाएं और सभी में बटर डालें.
  • केक को 20 से 22 मिनट के लिए ओवन में बेक करने के लिए रख दें और फिर बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अगर आपको केक की आइसिंग डार्क चॉकलेट से करनी है या फिर क्रीम से करना है तो आप केक के ऊपर इन दोनों ही चीजों को लगा लें .
  • आखरी में स्प्रिंकल छिड़क लें, हो गया आपका बेसन का केक तैयार.

ये भी पढ़ें: Weight loss: खूब पसीना बहाने के बाद भी नही कम हो रहा है वजन? इन टिप्स को आजमाने से मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget