एक्सप्लोरर

Vegan Dish: वीगन लोगों के लिए खास है ये रेसिपी, एक बार खाने के बाद बार-बार करेंगे डिमांड

Vegan Dish: अगर आप वीगन है और किसी टेस्टी फूड की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है. वीगन डाइट वालों के लिए आज हम पीनट कर्ड कढ़ी बनाएंगे. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

बरसात का मौसम शुरू होते ही लोग कुछ अच्छा, चटपटा और हेल्दी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग हमारी सोसाइटी में ऐसे होते हैं, जो वीगन डाइट लेना ही पसंद करते हैं. ऐसे में उन लोगों के लिए आसानी से रेसिपी मिलना थोड़ा मुश्किल होता है.

अगर आप वीगन है और किसी टेस्टी फूड की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकते हैं. 

पीनट कर्ड कढ़ी बनाने के लिए सामग्री 

वीगन डाइट वालों के लिए आज हम पीनट कर्ड कढ़ी बनाएंगे. यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है, जिसका सेवन कर आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. जैसे बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर, मूंगफली का दही, नमक और तेल.

पीनट कर्ड कढ़ी बनाने का तरीका

इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप घर पर टेस्टी पीनट कर्ड कढ़ी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. पीनट कर्ड कढ़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करना होगा. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा डाल दें. जीरा चटकने के बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छी तरह भून लें. अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

रोटी या चावल के साथ करें सर्व

जब यह सारा मसाला पक जाए, तब बेसन डालकर कम आंच पर इसे भून लें. अब आप मूंगफली का दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले. जब यह पेस्ट पकने लगे, तब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें. अब आप कढ़ी को कम आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए पकाए. उसके बाद गरमा गरम रोटी या चावल के साथ इस कढ़ी को सर्व कर सकते हैं. 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

वीगन डाइट वालों के लिए पीनट कर्ड कढ़ी एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है और मूंगफली की मात्रा अच्छी होती है, जिससे यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. अगर आपके घर में भी कोई वीगन है, तो आप उसके लिए भी यह खास पीनट कर्ड कढ़ी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chilli Flakes: नहीं खरीदना पड़ेगा अब बाजार का चिली फ्लेक्स, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
Milk Cake Recipe: हलवाई की दुकान जैसा मिल्क केक खाना है? घर पर ऐसे करें तैयार
हलवाई की दुकान जैसा मिल्क केक खाना है? घर पर ऐसे करें तैयार
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
How To Use Potato Peels: आलू के छिलके फेंक देते हैं? इससे बना सकते हैं ये कुरकुरे स्नैक्स
आलू के छिलके फेंक देते हैं? इससे बना सकते हैं ये कुरकुरे स्नैक्स

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget