एक्सप्लोरर

Modak Recipe in Hindi: इस गणेश चतुर्थी भगवान को लगाएं लाजवाब मोदक का भोग, ये रही आसान रेसिपी

Modak Recipe in Hindi: मोदक गणेश चतुर्थी का प्रमुख व्यंजन है. यह मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. आप भी घर पर टेस्टी मोदक बना सकते हैं.

पूरे भारत देश में हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी. ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए आप भगवान गणेश के प्रिय मोदक घर पर बना कर तैयार कर सकते हैं. मोदक गणेश चतुर्थी का प्रमुख व्यंजन है. यह मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. अगर आप भी घर पर टेस्टी मोदक बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. 

मोदक बनाने के लिए सामग्री

गणेश जी के प्रिय मोदक घर पर बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी. जैसे एक कप चावल का आटा, एक कप नारियल का बुरादा, एक कप खोया, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो बड़े चम्मच घी, स्वाद अनुसार चीनी, मोदक बनाने का सांचा और तलने के लिए तेल. आप इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर टेस्टी मोदक घर पर बना सकते हैं. यही नहीं यह रेसिपी कम समय में बनकर जल्दी तैयार हो जाती है.

मोदक बनाने का तरीका 

मोदक बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर आटे को अच्छी तरह गूंथ लें. अब इस आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें. जब तक आटा ढककर रखा है. तब तक आप मोदक के अंदर भरने के लिए भरावन तैयार कर लें.

भरावन के लिए करें ये

भरावन के लिए आपको एक पैन में घी गर्म करना होगा. अब इसमें नारियल का बुरादा मिलाकर अच्छी तरह सेंक लें. जब यह सुनहरा होने लगे, तब इसमें अपने स्वादानुसार चीनी, खोया, इलायची पाउडर डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 

अब इस भरावन को साइड में रख दें और गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर हर लोई को चपटा कर दें. अब लोई के बीच में भरावन रखें और किनारों को जोड़कर मोदक का आकार दें. अगर आप जल्दी और आसानी से मोदक बनाना चाहते हैं, तो मोदक बनाने के सांचे का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

कड़ाही में तेल लें

अब आप एक कड़ाही में तेल गरम रखें और फिर धीरे-धीरे एक-एक मोदक को कढ़ाई में डालें. जब मोदक हल्के सुनहरे होने लगे, तब तक इसे तल लें. अब इन मोदक को प्लेट में निकाल कर भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं. यही नहीं आप इन मोदक को मेहमानों को भी खिला सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स का करें इस्तेमाल

इस मोदक को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप भरावन में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मोदक का स्वाद और अच्छा लगेगा. यह एक आसान और स्वादिष्ट मोदक रेसिपी है, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Healthy Recipe: रात में अचानक से लगी है तेज भूख, तो 5 मिनट में बनाकर तैयार करें ये लाइट फूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget