एक्सप्लोरर

Intresting Facts: बहुत ही दिलचस्प है कुलचे का इतिहास, इकलौती ऐसी डिश जो बनी स्टेट फ्लैग

History Of Kulcha : कुलचा का स्वाद खाने में जितना लाजवाब होता है, उसका इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है. पर्सिया से भारत आए इस डिश ने यहां के लोगों के दिल में जगह बना ली है.

Kulcha History : कुलचा..मानों नाम में ही टेस्ट है. नाम सुनते ही, कहीं बनते देख ही मुंह में पानी आ जाता है. भारत जैसे देश जहां के हर शहर में अलग ही डिश पसंद की जाती है. बनारस (Banaras) में पूड़ी सब्जी और जलेबी पसंद की जाती है तो पटना (Patna) में लिट्टी-चोखा. राजस्थान के शहरों की दाल-बाटी चूरमा लोग चाव से खाते हैं तो पंजाब (Punjab) के छोले कुचले का मजा ही अलग है. लेकिन कुलचा दिल्ली से लेकर यूपी तक, पंजाब से लेकर राजस्थान तक हर जगह मजे से खाया जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा कि जिस कुलचे (Kulcha) को आप छोले, पनीर या अन्य किसी चीज के साथ स्वाद उठा-उठाकर खाते हैं, वह आया कहां से, उसका इतिहास (Kulcha History) क्या है, शायद नहीं, कोई बात नहीं..आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपके पसंदीदा कुलचे का दिलचस्प इतिहास..
 
कुलचे का दिलचस्प इतिहास
कुलचा पर्सिया में खूब पसंद किया जाता था. करीब 2500 साल पहले उसकी भारत तक की यात्रा हुई और यहां इसकी शुरुआत हुई. कहा जाता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर में हर दिन नाम बनाकर बोर हो गए एक रसोइए के दिमाग में एक आइडिया आया. उसने सोचा रोज-रोज एक ही चीज खाकर उब गए हैं, क्यों न नान को ही एक अलग रुप दिया जाए. इसके बाद उसने नान में कुछ इनग्रेडिएंट्स मिलाए और तैयार किया कुलचा. जब यह लोगों की थाली तक पहुंचा तो लोग खुश हो गए. यह नान की तुलना में ज्यादा क्रंची, स्टफिंग और टेस्टी था. फिर तो इसे हर दिन थाली में सजाया जाने लगा.
 
एक राज्य का झंडा बना कुलचा
भारत में कुलचे को लेकर एक और भी कहानी बताई जाती है. कहा जाता है कि हैदराबाद के निजाम को कुलचे का टेस्ट काफी पसंद आता था. वह बड़े ही चाव से इसका लुत्फ उठाया करते थे. इसके टेस्ट से खुश होकर उन्होंने एक दिन इसे स्टेट फ्लैग का सिंबल बना दिया. कुलचे को कोर्ट ऑफ आर्म्स में भी शामिल किया या और हैदराबाद के आधिकारिक झंडे पर भी लगाया गया. इसके साथ ही कुलचे को रॉयल कुजीन का दर्जा भी दिया गया। यह कहानी काफी मशहूर है. 
 
कुलचा बनाने की रेसिपी
आटे के लिए 
गेहूं का आटा- 1 कप
मैदा- 1 कप
बेकिंग सोडा- छोटा चम्मच 
चीनी- 1 छोटा चम्मच 
दही- आधा कटोरी
नमक- स्वाद के अनुसार
 
स्टफिंग के लिए
आलू-  4-5 पीस उबले हुए
हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- आधा चम्मच
हर धनिया- 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) 
 
इस तरह बनाएं स्वादिष्ट कुलचा
1. सबसे पहले आटा और मैदा को किसी बर्तन में छान लें और उसमें दही, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी, तेल डाल कर मिला लें.
2. आटां नरम गूंथने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और फिर इसे किसी साफ टॉवेल से ढककर 3-4 घंटे तक फूलने के लिए गर्म स्थान पर रख दें.
3. अब आलू के स्टफिंग बनाने उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें.
4. अब आलू में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालें.
5. मैश किए आलू में सभी मसाले को अच्छी तरह मिलाकर कुलचे में भरने के लिए तैयार करें.
6. अब आटे की 8-10 गोल लोई बना लें और आलू के मिश्रण से भी बराबर मात्रा में छोटे-छोटे गोले बना लें.
7. एक-एक इसे भरकर बेलते जाएं और ऊपर से धनिया लगाएं, तंदूर को प्री हीट करने रखे दें.
8. अब इसे एक ट्रे में निकाल लें और ओवन में 2 मिनट तक बेक करें.
9. 2 मिनट बाद कुलचे को पलट लें और दोनों सतहों को ब्राउन होने तक बेक करें.
10. अब एक ट्रे में इसे निकाल लें और आलू मटर, छोले या दही के साथ फैमिली को खिलाएं.
 
ये भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget